1 मई से होने वाले वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पोर्टल क्रैश

1 मई से 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होना है जिसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं, लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुए वैसे ही पोर्टल क्रैश हो गया।
1 मई से होने वाले वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पोर्टल क्रैश
1 मई से होने वाले वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही पोर्टल क्रैशSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश में पिछले साल से ही कोरोना का कहर थम नहीं रहा है, इस साल तो कोरोना के चलते देश में तबाही का माहौल छा गया है। इसी बीच देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी तेजी से जारी है। इसी बीच 1 मई से 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होना है जिसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए है, लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुए वैसे ही पोर्टल क्रैश हो गया।

रजिस्ट्रेशन शुरू हुए वैसे ही पोर्टल क्रैश :

दरअसल, देशभर में कोरोना वैक्सीन का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद लोगों को आयु वर्ग के हिसाब से वैक्सीन की डोज देना शुरू किया गया था। जिसमे सबसे पहले हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई, इसके बाद 45 साल के लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसी बीच 18 साल से ऊपर के लोग अपनी बारी आने का इंतज़ार कर रहे थे। जिनका इंतज़ार 1 मई को खत्म हो जाएगा। जो भी वैक्सीन लगवाना चाहते है उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। जो कि, आज (28 अप्रैल) 4 बजे से शुरू हो गया है, लेकिन आज जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुए बैसे ही रजिस्ट्रेशन पोर्टल 'कोविन' क्रैश हो गया।

अन्य ऐप पर भी आई दिक्कतें :

बताते चलें, रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही 4 बजे सिर्फ 'कोविन' पोर्टल ही क्रेश नहीं हुआ, बल्कि अन्य ऐसे ऐप जिनसे यूजर्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जैसे आरोग्य सेतु (Arogya Setu) और उमंग (Umang) ऐप पर भी ऐसी ही समस्या देखने को मिली। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुए बहुत सरे लोगों ने एक साथ इन ऐप्स और पोर्टल पर विजिट किया। बल्कि, लोगों ने 27 अप्रैल की रात 12 बजे से ही कोविन पोर्टल, आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर रजिस्ट्रेशन की कोशिशें शुरू कर दीं थी। एक साथ इतने लोगों के विजिट करने से ऐप्स और पोर्टल क्रेश कर गए। इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा की जा रही शिकायतों से सामने आई।

सरकार ने नहीं दी जानकारी :

बताते चलें, सरकार ने जब 18 साल से ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन की जानकारी दी थी तब, रजिस्ट्रेशन कितने बजे से शुरू होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इसलिए ऐसा हुआ और इतने सारे लोग एक साथ विजिट करते नजर आये और पोर्टल क्रेश हो गया। बताते चलें, रजिस्ट्रेशन होने के बाद लोगों को अपॉइंटमेंट भी प्राइवेट और राज्य सरकार के सेंटर्स की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा। यानी राज्यों में एक मई को वैक्सीनेशन के लिए तैयार सेंटर्स के आधार पर ही लोगों को अपॉइंटमेंट दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com