FAU-G : एक्शन गेम FAU-G के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

FAU-G : हाल ही अक्षय कुमार ने भारतीय गेम लवर्स के लिए FAU-G एक्शन गेम लाने की घोषणा की थी। वहीं, अब FAU-G गेम एक बार फिर चर्चा में है।
Pre-registration for the action game FAU-G
Pre-registration for the action game FAU-GSocial Media

#FAUG : हाल ही में चीन का बहुचर्चित गेम PUBG को भारत सरकार द्वारा देश में बैन कर दिया गया था। उसके जस्ट बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करते हुए मल्टीप्लेयर एक्शन गेम FAU-G से जुड़ी जानकारी सितंबर में दी थी। बता दें, अक्षय कुमार ने भारतीय गेम लवर्स के लिए FAU-G एक्शन गेम लाने की घोषणा की थी। वहीं, अब FAU-G गेम एक बार फिर चर्चा में है।

FAU-G का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू :

अक्षय कुमार द्वारा की गई घोषणा के बाद अब FAU-G एक्शन गेम के लांच से जुड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसे पुख्ता जानकारी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन खबरों की मानें तो, FAU-G गेम दिसंबर में ही लांच किया जा सकता है। वहीं, अब इस गेम के दिसंबर में लांच होने की पूरी संभावनाएं हैं। बताते चलें, FAU-G का फुल फॉर्म Fearless And United Guards है। FAU-G गेम खेलने के इच्छुक लोग जान लें कि, FAU-G के लिए Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है।

अक्षय कुमार ने दी थी जानकारी :

अक्षय कुमार ने FAU-G गेम से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया था कि, FAU-G गेम से जो भी कमाई होगी। उसका 20% भाग भारत के वीर ट्रस्ट को दान में दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि, ये ट्रस्ट भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित किया गया है। लोगों का मानना है कि, FAU-G गेम रिलीज करने के लिए तैयार न होने के कारण नवंबर में रिलीज नहीं किया गया। FAU-G गेम को तैयार करने वाले इंडियन डेवलपर्स nCore Games द्वारा गेम को नवंबर में लॉन्च करने की जानकारी पहले दी गई थी, लेकिन किसी कारणवश इसे रिलीज नहीं किया जा सका।

क्या है गेम में ?

बताते चलें, FAU-G गेम PUBG की तर्ज पर बना एक एक्शन गेम है, लेकिन इसे भारतीय सेना पर आधारित बनाया गया है। इस गेम में प्लेयर्स को भविष्य में बैटल रॉयल मोड मिलेगा, लेकिन शुरुआती गेमप्ले एक सिम्पल थर्ड-पर्सन ऐक्शन गेम लगता है। फौजी में सिंगल-प्लेयर और मल्टीप्लेयर का ऑप्शन रखा गया है। इसके एक बार फिर चर्चा में आते ही ट्वीटर पर #FAUG हैशटैग ट्रेंड करता नजर आया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com