निवेशकों के लिए अच्छा मौका, मार्केट में आने वाली IPO की बाढ़, कंपनियों ने दी जानकारी

पिछले साल से ही मार्केट में IPO की झड़ी लगी हुई है। इसी कड़ी में अब कई कंपनियां अपना IPO बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इन कंपनियों ने खुद जानकारी दी है।
निवेशकों के लिए अच्छा मौका, मार्केट में आने वाली IPO की बाढ़
निवेशकों के लिए अच्छा मौका, मार्केट में आने वाली IPO की बाढ़Kavita Singh Rathore - RE

Upcoming IPO : जब-जब कंपनियों को पूंजी जुटाने की आवश्यकता होती है। तब-तब कंपनियां अपना IPO (Initial Public Offering) लेकर मार्केट में उतरती हैं। जिससे उन कंपनियों को पूंजी जुटाने में निवेशकों का साथ मिल जाता है। इससे निवेशकों के साथ ही कंपनियों को भी काफी मुनाफा होता है। पिछले साल से ही मार्केट में IPO की झड़ी लगी हुई है। इसी कड़ी में अब कई कंपनियां अपना IPO बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इन कंपनियों ने खुद यह जानकारी दी है।

कई कंपनियां कर रही IPO लाने की तैयारी :

दरअसल, एक के बाद एक कई कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर मार्केट में उतरने की तैयारियां कर रही है। इन कंपनियों में प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज (Prudent Corporate Advisory Services), दिल्लीवेरी (Delhivery ) और वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लिमिटेड (Venus Pipes & Tubes Ltd) के नाम शामिल है। हालांकि, वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स लिमिटेड अपने IPO से जुडी जानकारी पहले ही साझा कर चुकी है। बाकि की दो कंपनियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इन कंपनियों के IPO अगले सप्ताह खुलेंगे। इनमें से

  • प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का IPO 10 मई 2022 को खुलेगा।

  • दिल्लीवेरी का IPO 11 मई 2022 को खुलेगा।

IPO का साइज :

बताते चलें, प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, दिल्लीवेरी और वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का IPO टोटल साइज 6,000 करोड़ रुपये होगा।

  • प्रूडेंट कॉर्पोरेट के IPO का साइज 538.61 करोड़ रूपये का है।

  • वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के IPO का इश्यू साइज 165.42 करोड़ रूपये का है।

  • दिल्वेलीवेरी के IPO का साइज ₹5,235 करोड़ रूपये का है।

Delhivery के IPO की जानकारी :

लॉजिस्टिक्स सर्विस कंपनी Delhivery के IPO निवेशकों के लिए 11 मई 2022 से 13 मई 2022 तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए इश्यू प्राइस बैंड 462 से 487 रूपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO के लिए एक निवेशकों को कम से कम 13 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इस IPO में एक लॉट में 30 शेयर शामिल होंगे। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।

Prudent Corporate के IPO की जानकारी :

प्रूडेंट कॉर्पोरेट का IPO निवेशकों के लिए 10 मई 2022 से 12 मई 2022 तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 595 से 630 रूपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक इस IPO में कम से कम एक लॉट और अधिक से अधिक 13 लॉट के लिए बोली लगा सकेंगे। एक लॉट में 23 शेयर शामिल किये जाएंगे। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।

निवेशकों के लिए अच्छा मौका, मार्केट में आने वाली IPO की बाढ़
होने वाली है IPO की बौछार, 11 मई को लांच होने वाला है वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का IPO

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co