नए नाम के साथ भारत में लांच होगा 'PUBG', कंपनी ने जारी किया टीजर

पिछले दिनों चीनी गेम 'PUBG' के भारत में यह पूर्ण रूप से बैन हो गया था, लेकिन इसके बाद भी PUBG ने भारत में वापसी का ऐलान किया था। वहीं, कंपनी अब इसे नए नाम से भारत में लांच करेगी।
नए नाम के साथ भारत में लांच होगा 'PUBG'
नए नाम के साथ भारत में लांच होगा 'PUBG' Social Media

PUBG Return : भारत में रहने वाले PUBG लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी। क्योंकि, भारत और चीन की सीमा पर बीते कुछ महीनों में हुए विवादों के बाद से ही भारत द्वारा चीन के प्रति सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया गया था। इसी के तहत भारत द्वारा अब तक चीन की ऐप्स पर बैन लगा कर 3 बार डिजिटल स्ट्राइक की जा चुकी है। इन ऐप्स में चीन की कई बहुचर्चित TikTok और PUBG जैसे ऐप्स भी शामिल थे। पिछले दिनों चीनी गेम 'PUBG' के भारत में यह पूर्ण रूप से बैन हो गया था, लेकिन इसके बाद भी PUBG ने भारत में वापसी का ऐलान किया था। जो अब पूरा होने वाला है।

नए नाम से लांच होगा PUBG :

दरअसल, भारत में काफी महीने तक बैन रहने के बाद PUBG ने अब भारत में वापसी की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, कंपनी अब एक नए रूप में एंट्री करने वाली है। इससे PUBG लवर्स का इंतजार ख़त्म हो जाएगा। बता दें, PUBG गेम अब एक नए नाम 'BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA' के साथ भारत में रिलीज़ किया जाएगा। इस गेम की निर्माता कंपनी क्राफ्टन ने इसका टीजर जारी कर इस बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने भारत में इस गेम की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। हालांकि, यह भारत में कब लांच होगा, इस बारे में कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। कंपनी ने बताया है कि, 'भारतीय यूजर्स के लिए पहले गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा, उसके बाद गेम लॉन्च किया जाएगा।'

साउथ कोरिया की कंपनी ने तैयार किया गेम :

बताते चलें, PUBG Mobile के भारत में नए रूप और नए नाम से लांच होने के बाद भारत के लोगों का समय अच्छी तरह पास हो सकेगा, जो लॉकडाउन के चलते घर में बोर हो रहे हैं। कंपनी ने Battlegrounds Mobile India नाम से से लांच होने वाले गेम का आधिकारिक टीजर लांच कर दिया है। बता दें, इस गेम को चीन की कंपनी नहीं बल्कि साउथ कोरिया की वीडियो गेम डेवलपर कंपनी KRAFTON ने तैयार किया है। कंपनी ने इसके लांच की आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने PUBG Mobile को Battlegrounds Mobile India नाम से भारत में लांच करने की जानकारी पिछले दिनों ही दी थी।

क्या मिलेगा गेम में खास :

Battlegrounds Mobile India का टीजर आधिकारिक तौर पर कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया है। सामने आए टीजर को देखा कर इस गेम को लेकर कहा जा रहा है कि,

  • यह गेम PUBG Mobile की तुलना में यूजर्स को ज्यादा मजेदार और रोमांचक गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

  • यूजर्स को इस गेम में फ्री-टू-प्ले की भी सुविधा मिलेगी। जिसमें टूर्नामेंट्स और लीग आयोजित किए जाएंगे।

  • इसमें यूजर्स को शानदार गेमिंग मल्टीप्लेयर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com