5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होने वाली खबर पर RBI ने दिया स्पष्टीकरण

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि, मार्च से कुछ पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे और लोग इसे सही भी मानने लगे थे। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने सोमवार को स्पष्टीकरण दिया है।
5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होने वाली खबर पर RBI ने दिया स्पष्टीकरण
5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होने वाली खबर पर RBI ने दिया स्पष्टीकरणSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। आज चारो तरफ इंटरनेट का ज़माना है और इस इंटरनेट के ज़माने में लोग खबरों का संचार भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फेक खबरें भी कभी-कभी इतनी ज्यादा वायरल हो जाती है कि, लोग उसे सच मानने लगते हैं। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों भी हुआ। जी हां, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ये खबर बहुत तेजी से चल रही थी कि, मार्च से 5 रुपए, 10 रुपए और 100 रुपए पुराने नोटचलन से बाहर हो जाएंगे और लोग इसे सही भी मानने लगे थे। वहीं, आज यानि सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है।

RBI ने दिया स्पष्टीकरण :

दरअसल, पिछले दिनों ऐसी खबरें चल रही थीं कि, मार्च से पुराने 5 रुपए, 10 रुपए और 100 रुपए के नोट चलना बंद हो जाएंगे। कई लोगों के मान लेने पर आज देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने लोगों की गलतफहमी दूर करने के लिए सही जानकारी दी है। RBI ने सोमवार को इस पर अपने ट्विटर अकाउंट से सही जानकारी ट्वीट कर देते हुए बताया है कि,

'5 रुपए, 10 रुपए और 100 रुपए के बैंक नोट के चलन से बाहर हो जाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं और RBI की ऐसा करने की कोई योजना नहीं है।
RBI

लोगों ने क्यों माना इसे सच्ची खबर :

दरअसल, इन नोटों के बंद होने की खबरों पर लोगों ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के कारण भरोसा कर लिया। क्योंकि, तब सरकार ने नोटबंदी के फैसला एक दम से ही लिया था और चरण ही इसकी घोषणा कर दी थी। कोई कुछ समझ सके ऐसा मौका सरकार ने किसी को नहीं दिया था। नोटबंदी के तहत तब सरकार ने 1,000 और 500 रूपए के नोट पूरी तरह बंद कर दिए थे। वहीं, वर्तमान में मार्केट में 5, 10 और 100 रुपए के नए नोट आ चुके हैं, जबकि पुराने नोट भी चलन में हैं। इसलिए ही लोगों ने इन पुराने नोटों के बंद होने की अफवाह पर भरोसा कर लिया।

कब जारी हुए नए नोट :

बताते चलें, नोटबंदी के बाद 2000 और 500 के नए नोट साल 2016 में ही लांच किये गए थे। जबकि, 10, 50 और 200 रुपए की सीरीज़ वाले नए करेंसी नोट मार्केट में 2018 में आए। इन्हें भी रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ही जारी किया गया है। इसके बाद साल 2019 में 100 रुपए के नए नोट भी जारी किए गए। बताते चलें, मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स का दावा था कि, RBI ने 5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोटों को मार्च, 2021 से बैन करने का फैसला किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com