देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक पर गिरी RBI की गाज़, लगाया भारी जुर्माना

पिछले दिनों कई बैंको पर जुर्माना लगाने के बाद अब RBI ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) पर जुर्माना लगा दिया है। RBI ने नियमों के उल्लंघन करने के चलते बैंक पर जुर्माना लगाया है।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक पर गिरी RBI की गाज़, लगाया भारी जुर्माना
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक पर गिरी RBI की गाज़, लगाया भारी जुर्माना Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत में लॉकडाउन के हालातों से लेकर हर तरह की परिस्थिति में बैंक के कार्य निरंतर चलते रहते हैं। इसके बाद भी कई बार बैंक से कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंकों पर जुर्माना लगा दिया जाता है और यह सिलसिला पिछले साल से लेकर अब भी जारी है। पिछले दिनों कई बैंकों पर जुर्माना लगाने के बाद अब RBI ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) पर जुर्माना लगा दिया है। RBI ने कुछ नियमों के उल्लंघन करने के चलते बैंक पर यह जुर्माना लगाया है।

क्यों लगाया RBI ने जुर्माना :

दरअसल, जब भी कोई बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाये गए नियमों का उल्लंघन करता है तो, RBI बिना किसी की अनुमति के उस बैंक पर जुर्माना भी लगा सकता है और उसकी सेवाएं भी रद्द कर सकता है। क्योंकि, भारत के सभी बैंकों की कमान RBI के हाथ में ही होती है। वहीं, अब RBI ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के साथ भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां, RBI ने SBI पर 1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है, जो कि, RBI ने नियम तोड़ने के कारण लगाया है। इस मामले में RBI ने विस्तार से जानकारी दी है।

RBI ने की पुष्टि :

RBI ने बैंक पर लगे जुर्माने की पुष्टि करते हुए बताया है कि, 'स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) पर 16 नवंबर, 2021 को जारी एक आदेश में यह जुर्माना लगाया गया है। वित्तीय स्थिति के संदर्भ में 31 मार्च 2018 और 31 मार्च 2019 के बीच SBI के निगरानी संबंधी मूल्यांकन को लेकर वैधानिक निरीक्षण किया गया था। बैंक को लेकर की गई जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट की जांच में निरीक्षण रिपोर्ट में बैंकिंग विनियमन अधिनियम के एक प्रावधान का उल्लंघन पाया गया है। SBI ने उधारकर्ता कंपनियों के मामले में कंपनियों की चुकता शेयर पूंजी के 30 फीसदी से अधिक की राशि शेयर गिरवी के रूप में रखा था।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com