Axis Bank पर टूटा RBI का पहाड़, लगा लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। RBI ने कुछ नियमों के उल्लंघन करने के चलते बैंक पर यह जुर्माना लगाया है।
Axis Bank पर 25 लाख का जुर्माना
Axis Bank पर 25 लाख का जुर्मानाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जहां, पिछले कुछ समय तक भारत में लॉकडाउन के चलते लगभग सभी संस्थान बंद थी। वहीं, ऐसे समय के बीच भी सभी बैंकों में रेगुलर कार्य जारी रहा। सभी बैंककर्मी कोरोना योद्धाओं की तरह ही कोरोना की इस जंग का डट कर सामना कर रहे हैं। यह हालात अभी टले भी नहीं है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा भारत के बैंकों पर जुर्माना लगाने का सिलसिला अब भी जारी है। पिछले दिनों कई बैंको पर जुर्माना लगाने के बाद अब RBI ने देश के प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। RBI ने कुछ नियमों के उल्लंघन करने के चलते बैंक पर यह जुर्माना लगाया है।

क्यों लगाया RBI ने जुर्माना :

दरअसल, जब भी कोई बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बनाये गए नियमों का उल्लंघन करता है तो, RBI बिना किसी की अनुमति के उस बैंक पर जुर्माना भी लगा सकती है और उसकी सेवाएं भी रद्द कर सकती है। क्योंकि भारत के सभी बैंकों की कमान RBI के हाथ में ही होती है। वहीं, अब RBI ने प्राइवेट सेक्टर के Axis Bank के साथ किया है। जी हां, RBI ने Axis Bank पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है, जो कि, RBI ने नियम तोड़ने के कारण लगाया है। RBI ने बैंक पर लगे जुर्माने की पुष्टि करते हुए बताया है कि, Axis Bank ने Know Your Customer (KYC) के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया है। बैंक ने इन नियमों का उल्लंघन साल 2016 में किया था।

बैंक के खिलाफ जारी हुआ नोटिस :

RBI ने Axis Bank पर आरोप लगाते हुए बैंक के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। जिसमे साफ़ कहा गया है कि, 'बैंक अपने ग्राहकों के खातों का ड्यू डिलिजेंस (Due diligence) नहीं कर पाया और उपभोक्ताओं के बिजनेस और रिस्क प्रोफाइल को नहीं जान सका।' बता दें, RBI ने बैंक को यह नोटिस जांच खत्म होने के बाद जारी किया था। हालांकि, RBI ने इस मामले में बैंक पर यह जुर्माना Axis Bank की तरफ से नोटिस का जवाब आने के बाद ही लगाया है।

RBI ने दी जानकारी :

RBI ने जानकारी देते हुए आगे बताया है कि, 'यह जुर्माना रेगुलेटर के नियम न मानने के कारण लगाया गया है। हालांकि इसका बैंक के ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं होगा। RBI ने फरवरी 2020 से लेकर मार्च 2020 तक जांच की है कि, Axis Bank किस तरह से अपने ग्राहकों के अकाउंट को मैनेज करता है। जांच में RBI को कई अनियमिता मिलीं। उसने पाया कि Axis Bank द्वारा RBI की तरफ से जारी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और बैंक नियमों का पालन करने में नाकाम साबित रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co