RBI द्वारा Yes बैंक की कमान हाथ में लेते ही गिरे बैंक के शेयर

RBI ने यस बैंक के ग्राहकों को निर्देश दिए हैं कि, वह एक महीने में RBI द्वारा निर्धारित राशि से ज्यादा की रकम बैंक से नहीं निकाल सकते।
#yesbankcrisis
#yesbankcrisisSocial Media

हाइलाइट्स :

  • RBI ने यस बैंक को रूपये निकालने की लिमिट निर्धारित की

  • एक महीने में 50 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक

  • RBI के फैसले से बैंक के अकाउंट होल्डरों में मची खलबली

  • ATM के आगे लगी लंबी लंबी लाइनें

  • ट्वीटर पर भी ट्रेंड करता नजर आ रहा #yesbankcrisis

राज एक्सप्रेस। चारों तरफ से मुसीबतों में घिरे यस बैंक की मुश्किलें अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने और अधिक बढ़ा दी हैं। दरअसल, RBI ने यस बैंक के ग्राहकों को निर्देश दिए हैं कि, वह एक महीने में RBI द्वारा निर्धारित राशि से ज्यादा की रकम बैंक से नहीं निकाल सकते। वहीं, इसी के चलते सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर #yesbankcrisis हैशटैग ट्रेंड करता भी नजर आ रहा है।

क्या है पूरा मामला :

RBI द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार, यस बैंक के ग्राहक अब बैंक से एक महीने में केवल पचास हजार रूपये ही निकाल सकेंगे अर्थात RBI ने यह ऐलान करके यस बैंक की कमान अपने हाथ में ले ली है। जब से RBI का यह ऐलान हुआ तब से बैंक के ग्राहकों में खलबली मच गई है। इतना ही नहीं बैंक के अकाउंट होल्डर्स भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं, इस बारे में जनता तक जानकारी पहुंचने के बाद बीती रात से ही ATM के बाहर लम्बी-लम्बी कतारें नजर आ रही हैं। यह सभी यहां कैश निकलने के लिए खड़े हुए हैं। हालांकि, RBI ने ग्राहकों को राहत देने का भरोसा दिलाते हुए यह भी कहा है कि, इन हालातों में जल्द ही सुधर आ जाएगा। RBI ने इन हालातों को 3 अप्रैल तक सुधारने की बात की है।

शेयर बाजार में भी दर्ज की गई गिरावट :

RBI ने 5 मार्च की रात से यस बैंक पर 50 हजार वाली सीमा तय करके इसके अलावा अन्य राशि निकालने पर रोक लगाई। इसके बाद ही यस बैंक के शेयर गिरते नजर आये। RBI द्वारा यस बैंक की कमान अपने हाथ में लेने की खबर सामने आते ही आज यस बैंक के शेयर में शुरुआत में ही 15% की गिरावट दर्ज की गई। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सेंसेक्स में 856.65 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 37,613.96 पर आकर खुला। सेंसेक्स इस अंक पर खुलते ही 1,450 अंकों से और गिर गया। वहीं निफ्टी भी लगभग 3% नीचे गिरते हुए 10942.75 पर खुला।

निवेशकों को लगा जोर का झटका :

शेयरों में दर्ज की गई इस गिरावट से मात्र 1 मिनट में कई निवेशकों को बहुत जोर का झटका लगा है क्योंकि इस एक मिनट में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। हालांकि, शुरुआत के कुछ मिनटों में सेंसेक्स लगभग 12300 पॉइंट्स तक ही लुढ़का था लेकिन 15 मिनट में तो इंडेक्स पर हाई अंक 37,613.96 और लो अंक 37,011.09 देखा गया।

PhonePe में भी आ रही दिक्कत :

यस बैंक पर लगी रोक के बाद से फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी वाली ऐप PhonePe को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाला प्रमुख प्लेटफार्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित लेन-देन भी रुक गया है। आपको बता दें कि, हाल ही में सरकार ने यस बैंक की मदद के लिए SBI को आगे किया था, इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए - क्लिक करें

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com