कई दिन बाद पेट्रोल की कीमतों में कुछ राहत

क्रूड ऑइल की कीमतें आज लाल निशान पर दर्ज की गई जिसके चलते पेट्रोल की कीमतों में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की है। वहीं डीजल की कीमतें स्थिर ही रहीं। जानिए, कहाँ घटी कितनी कीमतें।
Pretol Price Reduced
Pretol Price ReducedKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतें घटी

  • पेट्रोल की कीमतें 5 से 8 पैसे घटी

  • डीजल की कीमतें रही स्थिर

  • रोजाना तय होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें

राज एक्सप्रेस। मार्केट में एक तरफ प्याज और दूसरी तरफ पेट्रोल की कीमतों ने आफत मचा रखी है। जनता में महंगाई के नाम पर इन दोनों की ही कीमतों के चर्चे रहते हैं। हालांकि कई दिन बाद आज शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में कुछ राहत मिली है, लेकिन यह राहत भी मात्र 5 से 8 पैसे की है। क्योंकि पेट्रोल की कीमतें कहीं 5 पैसे तो कहीं 8 पैसे ही घटी हैं। वहीं डीजल की कीमतें स्थिर रही अर्थात डीजल की कीमतों में न कोई कमी आई है न कोई बढ़ोतरी हुई है।

कहां घटी कितनी कीमत :

आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, इनमें दिल्ली में 5 पैसे प्रति लीटर तक, कोलकाता में 7 पैसे प्रति लीटर तक और मुंबई और चेन्नई में 8 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। इस प्रकार पेट्रोल की कीमतें कुछ इस तरह रहीं।

पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें - 74.86 रुपए प्रति लीटर

  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें - 77.54 रुपए प्रति लीटर

  • मुंबई में पेट्रोल की कीमतें - 80.51 रुपए प्रति लीटर

  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें - 77.83 रुपए प्रति लीटर

हालांकि, डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जानकारी के लिए बताते चलें कि, डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली में डीजल की कीमतें - 65.78 रुपए प्रति लीटर

  • कोलकाता में डीजल की कीमतें - 69 रुपए प्रति लीटर

  • मुंबई में डीजल की कीमतें - 68.19 रुपए प्रति लीटर

  • चेन्नई में डीजल की कीमतें - 69.53 रुपए प्रति लीटर

क्यों बढ़ते हैं पेट्रोल के दाम :

पेट्रोल की कीमते क्रूड ऑइल की कीमतों पर डिपेंड करती हैं। इसका मतलब यह हुआ यदि क्रूड ऑइल की कीमतों में कमी आती है तो ऑटोमेटिक पट्रोल की कीमतों में भी कमी आ जाती है। वहीं शुक्रवार को विदेशी बाजार में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) और ब्रेंट क्रूड की कीमतें घटी हैं, यह दोनों ही का कारोबार लाल निशान में दर्ज किया गया। WTI में 58.50 डॉलर प्रति औंस की कमी आई वहीं ब्रेंट क्रूड 63.30 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं क्रूड ऑइल की यही कीमतें गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नवंबर वायदा 15 रुपये दर्ज किये गए थे। इनकी कीमत 4,169 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी।

रोज सुबह तय की जाती है कीमतें :

जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह ही तय की जाती है, यह कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की प्रमुख कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) है और यह सभी कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित कर देती हैं।

फोन पर कीमतें जानने के लिए करे ये :

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह बिलकुल सही है कि, आप हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने फोन के जरिये भी जान सकते हो। आप यह जानकारी मात्र एक SMS के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। आपको नीचे दिए गए रजिस्टडर्ड नंबरों द्वारा आसान सी अलग- अलग कंपनियों के नंबर पर SMS करके हर दिन की कीमतें जान सकते हो।

  • इंडियन ऑयल (IOC) की कीमतें जानने के लिए अपने फोन के इनबॉक्स में RSP<डीलर कोड> लिख कर 92249 9 2249 नंबर पर सेंड करें।

  • भारत पेट्रोलियम (BPCL) की कीमतें जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर सेंड करें।

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की कीमतें जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिख कर 92249 9 2249 नंबर पर सेंड करें।

  • इंडियन ऑयल की कीमतें जानने के लिए HPPRICE<डीलर कोड> लिख कर 9222201122 नंबर पर सेंड करें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com