रिलायंस ग्रुप ने पारुल शर्मा को बनाया ग्रुप प्रेसिडेंट
रिलायंस ग्रुप ने पारुल शर्मा को बनाया ग्रुप प्रेसिडेंटRaj Express

रिलायंस ग्रुप ने पारुल शर्मा को बनाया ग्रुप प्रेसिडेंट, जानिए कौन हैं पारुल?

हाल ही में रिलायंस के अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप ने पारुल शर्मा को ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया है। वे दिल्ली से कंपनी का काम देखेंगी।

राज एक्सप्रेस। हाल ही में रिलायंस के अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप ने पारुल शर्मा को ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया है। वे दिल्ली से कंपनी का काम देखेंगी। कंपनी के अनुसार पारुल की नियुक्ति 20 जून 2023 से मानी जाएगी। उनसे पहले कंपनी में इस पद पर एंथोनी जेसुदासन (टोनी जेसुदासन) नियुक्त किए गए थे। लेकिन इस साल फरवरी महीने के दौरान ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद यह जिम्मेदारी उनकी पत्नी पारुल शर्मा को सौंपी गई है। जेसुदासन रिलायंस ग्रुप के साथ बीते 40 साल से जुड़े हुए थे और अपनी सेवाएँ दे रहे थे। चलिए जानते हैं पारुल शर्मा कौन हैं और अनिल अंबानी का इस पर क्या कहना है?

कौन हैं पारुल शर्मा?

बता दें कि पारुल शर्मा इससे पहले कई बड़ी कंपनियों का हिस्सा रह चुकी हैं। वे बतौर कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट के पद पर काफी सालों तक काम कर चुकी हैं। उनके पास रुपर्ट मर्डोक की स्टार इंडिया के लिए 15 साल तक कम्युनिकेशन प्लान्स को मैनेज करने का अनुभव है। इसके अलावा वे एक जर्मन ब्रांड के लिए भी काम कर चुकी हैं। इतने अनुभव के बाद अब पारुल शर्मा के कंधों पर रिलायंस ग्रुप को संवारने की जिम्मेदारी आ चुकी है।

अनिल अंबानी ने किया स्वागत

ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी ने पारुल को रिलायंस ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किए जाने पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि पारुल हमारे साथ बतौर प्रेसिडेंट अपना काम शुरू कर रही हैं। वे लंबे समय से एंथोनी के साथी की तरह ग्रुप का हिस्सा बनी रही हैं। लेकिन पेशेवर तौर पर वे पहली बार रिलायंस का हिस्सा बन रही हैं। जिस बात की हमें बेहद खुशी है। वहीं पारुल ने भी इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि, एंथोनी की जगह लेना आसान काम नहीं है, लेकिन मेरे काम को देखकर एंथोनी को बहुत ख़ुशी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com