तिमाही आंकड़े जारी होने से पहले RIL के शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा लॉकडाउन की अवधि के आंकड़े पेश करने की घोषणा के साथ आंकड़ों पर फर्क की आशंका भी जताई है। इस आशंका के बीच बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई।
Reliance Industries shares fall down
Reliance Industries shares fall downKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोना की मार कई कंपनियां झेल रही है। हालांकि, इस संकट काल के दौरान में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लगातार कई बड़ी कंपनियों के साथ डील फ़ाइनल की हैं। वहीं, रिलायंस कंपनी द्वारा अब लॉकडाउन की अवधि के आंकड़े गुरुवार को पेश करने की घोषणा के साथ आंकड़ों पर फर्क की आशंका भी जताई है। इस आशंका के बीच बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट :

दरअसल, भारत के सबसे आमिर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा लॉकडाउन के दौरान, यानी 1 अप्रैल से 30 जून तक की तिमाही के आंकड़े गुरुवार को जारी करने का ऐलान किया है। हालांकि, कंपनी को ऐसी आशंका है कि, लॉकडाउन का कुछ असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही के आंकड़ों पर भी पड़ेगा। इस खबर के सामने आते ही शेयर बाजार में बिजनेस के दौरान RIL के शेयरों में 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही इसके अलावा दो जाने-माने ब्रोकरेज- एडलवाइस और CLSA ने कंपनी के शेयर को डाउनग्रेड कर दिया।

शेयर में रिकॉर्ड तेजी :

बुधवार को खबर सामने आते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बीते सप्ताह के दौरान कंपनी के शेयर में रिकॉर्ड तेजी भी दर्ज की गई थी। उस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 300 रूपये से भी अधिक बढ़ती गई थी। इतना ही नहीं कंपनी का मार्केट कैप भी कई रिकॉर्ड तोड़ता हुआ 14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। बता दें इसी मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने पहली बार इस मार्केट कैप को छुआ हो।

चौथी तिमाही की आंकड़े :

बताते चलें, वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 39% की गिरावट दर्ज की गई थी और यह घटकर 6348 करोड़ रुपये पर आ पंहुचा था। दूसरी तरफ RIL के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 2.3% की गिरावट दर्ज की गई थी। कंपनी का रेवेन्यू घटकर 1.39 लाख करोड़ रुपये रहा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com