Jio ने रचा इतिहास, 40 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छूने वाली बनी देश की पहली कंपनी

Reliance Jio लांचिंग से अपने ग्राहकों को काफी आकर्षक सर्विस प्रदान करती आई है। जिसके चलते काफी ग्राहक कंपनी की तरफ आकर्षित हुए हैं। अपने ग्राहकों की संख्या के चलते ही कंपनी ने इतिहास रच दिया है।
Reliance jio tops subscriber base
Reliance jio tops subscriber baseSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio लांचिंग के समय से अपने ग्राहकों को काफी आकर्षक सर्विस प्रदान करती आई है। जिसके चलते काफी ग्राहक कंपनी की तरफ आकर्षित हुए हैं। अपने ग्राहकों की संख्या के चलते ही कंपनी ने इतिहास रच दिया है। इस बारे में TRAI ने जानकारी दी।

Reliance Jio ने रचा इतिहास :

दरअसल, Reliance Jio कंपनी ने लांचिंग के बाद से ही Jio सिम, Jio फोन, Jio GigaFiber जैसी सैकड़ों सर्विसेस अपने ग्राहकों को मुहैया कराई हैं। इतना ही नहीं कंपनी लगातार कोई न कोई ख़िताब भी हासिल करती आई है। इसका कारण यह हैं कि, कंपनी समय-समय पर अपने प्लान्स में भी लुभावने बदलाव करती आई है। जिसके चलते कंपनी के ग्राहकों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं, TRAI ने रिलायंस Jio के ग्राहकों के आंकड़े जारी किये हैं। जिनके अनुसार, कंपनी ने 40 करोड़ यूजर्स के आंकड़े को छू कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

TRAI के आंकड़ें :

TRAI द्वारा सितंबर 2020 के आंकड़ें जारी किए गए। इन आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस Jio के ग्राहकों का आंकड़ा आज 40 करोड़ से ज्यादा है हो गया है। इस प्रकार इस आंकड़ें को छूने के साथ ही रिलायंस Jio भारत की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिसके इतने ग्राहक हों। मजे की बात यह है कि, कंपनी ने यह इतिहास मात्र 4 सालों में रचा है।

Jio के 40 करोड़ सब्सक्राइबर :

आज रिलायंस Jio ने अन्य टेलिकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए 40 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़ लिए हैं। इन ग्राहकों की संख्या में जुलाई में 35.5 लाख नए यूजर्स जोड़े। जबकि, ऐक्टिव यूजर्स की संख्या में 8.5 करोड़ से ज्यादा की कमी भी आई है। जुलाई में ऑफलाइन चैनल्स के खुलने और इकॉनमी के रफ्तार पकड़ने के साथ देश में सब्सक्राइबर बेस की संख्या बढ़ कर 114.4 करोड़ हो गई। साल 2020 के जून में सब्सक्राइबर्स में 32 लाख की कमी आई थी। Jio की बात करें तो, इसके ऐक्टिव यूजर्स में 8.78 करोड़ की कमी आई है।

अन्य कंपनियों के यूजर्स की संख्या :

  • Airtel के इनऐक्टिव यूजर्स की संख्या 95 लाख

  • वोडाफोन-आइडिया के इनऐक्टिव यूजर्स की संख्या 3.21 करोड़ रही।

  • जुलाई के आखिर तक Jio के कुल यूजर्स की संख्या 40.08 करोड़ रही।

  • जुलाई के आखिर तक Airtel के 32.6 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर्स जुड़े

  • Airtel के कुल यूजर की 31.99 करोड़ रही, जिसमें ऐक्टिव यूजर 97% हैं।

  • जुलाई में वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स में 37.2 लाख की कमी आई।

  • वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स की संख्या घट कर 30.13 करोड़ हो गई, जिसमें ऐक्टिव यूजर 89.33% हैं।

  • TRAI के VLR डेटा के मुताबिक वर्तमान में Airtel के ऐक्टिव यूजर 98.14% रहे। वोडाफोन-आइडिया के ऐक्टिव यूजर 89.49% रहे।

  • Jio के ऐक्टिव यूजर 78.15% रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com