रिलायंस रिटेल वेंचर्स को हासिल हुआ पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड का निवेश

कई कंपनियों के बाद अब रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) में एक और सऊदी अरब की कंपनी पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) हिस्सेदारी हासिल करने जा रही है।
Reliance Retail venture and public investment fund deal
Reliance Retail venture and public investment fund dealSocial Media

राज एक्सप्रेस। लॉकडाउन के समय से मुकेश अंबानी की कंपनी अपने Jio प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार एक के बाद एक कंपनियों के साथ डील फ़ाइनल करती आई है और इस प्रकार कंपनी अब तक 13-14 विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी कर चुकी है। वहीं, अब एक अन्य और कंपनी भी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) में हिस्सेदारी हासिल करने जा रही है। बता दें, वह कंपनी सऊदी अरब की पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की नई डील :

दरअसल, आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भारत की एक ऐसी कंपनी है। जो, काफी समय से सिर्फ विदेश की कई कंपनियों के साथ डील करने के लिए चर्चा में रही है। वहीं, अब RIL कंपनी को उसके रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) के जरिए सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) से निवेश हासिल हुआ है। कंपनी की नई डील के तहत सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) कंपनी ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) में 9,555 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस डील के बाद PIF कंपनी को रिलायंस रिटेल में 2% के इक्विटी शेयर हासिल हो जाएंगे।

पहले भी किया कंपनियों ने निवेश :

बताते चलें, अब तक कई कंपनियों द्वारा रिलायंस में करोड़ों का निवेश कर चुकी है। वैसे अब कंपनी के रिलायंस रिटेल (RRVL) में भी निवेशों की बाढ़ लगती नजर आ रही हैं। इन पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) से पहले रिलायंस रिटेल (RRVL) को निम्नलिखित कंपनियों द्वारा 47,265 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हासिल हो चुका है। कंपनी को यह निवेश पिछले 2 महीनें के दौरान में हासिल हुआ है।

  • सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

  • केकेआर ने रिलायंस रिटेल में 5,550 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

  • जनरल अटलांटिक ने रिलायंस रिटेल में 3,675 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

  • सिंगापुर सॉवरेन वेल्थ फंड GIC और ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म टीपीजी कैपिटल ने रिलायंस रिटेल में 7350 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com