रिलायंस का कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ा तोहफा, मुफ्त देगी वैक्सीन

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक, सामाजिक कार्यकर्ता नीता अंबानी ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक पत्र भेजा है। जो उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
रिलायंस कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुफ्त देगी वैक्सीन
रिलायंस कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुफ्त देगी वैक्सीनSocial Media

राज एक्सप्रेस। जैसा कि सभी जानते हैं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस आज देश की एक ऐसी कंपनी है जिसे देश का बच्चा-बच्चा जनता है। वहीं, रिलायंस फाउंडेशन भी रिलायंस का एक हिस्सा है। जिसकी अध्यक्ष और संस्थापक, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी है। उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक पत्र भेजा है। जो उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

रिलायंस के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा :

दरअसल, रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रिलायंस के प्रत्येक कर्मचारी और उनके परिवारों को एक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से नीता अंबानी ने अपने कर्मचारियों को और उनकी पत्नी, माता-पिता और बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण करवाने की बात कही है। क्योंकि, नीता अंबानी ने भारत सरकार से अपील की है कि, वे रिलायंस के सभी कर्मचारियों कोविड टीकाकरण अभियान के लिए पंजीकृत करें और इस पंजीकरण का पूरा खर्च रिलायंस कंपनी ही उठाएगी।

क्या कहा गया पत्र में ?

बताते चलें, इस पत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज के गैर-कार्यकारी निदेशक ने कहा कि, "रिलायंस परिवार का हिस्सा है और अपने परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत खुशी की बात है।" इसके अलावा नीत अंबानी ने भी पत्र के माध्यम से कहा है कि, "आप सभी के समर्थन से, हम कोरोना को जल्द ही हरा देंगे। तब तक, अपना ख्याल रखें। सुरक्षा और स्वच्छता का ख्याल रखें। हम सामूहिक लड़ाई के अंतिम चरण में हैं। एक साथ हम जीतेंगे और निश्चित रूप से जीतेंगे।" बता दें, उन्होंने यह कहकर पत्र समाप्त किया कि, 'करोना हारेगा, इंडिया जीतेगा।'

प्रबंध निदेशक ने दिया था आश्वासन :

बताते चलें, रिलायंस फैमिली डे 2020 के संदेश में रिलायंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने आश्वासन देते हुए कहा था कि, 'जैसे ही भारत में कोई भी स्वीकृत टीका उपलब्ध हो जाएगा, रिलायंस सभी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की योजना बनाएगी।' चूँकि, अब देश में सरकार की तरफ से दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया जा चुका है। इसी बीच रिलायंस कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com