Renault ने किया नई इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech का अनावरण

फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी 'Renault' (रेनॉल्ट) भी अपनी नई- नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, अब कंपनी ने अपनी Megane E-Tech इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण कर दिया है।
Renault ने किया नई इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech का अनावरण
Renault ने किया नई इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech का अनावरणSocial Media

ऑटोमोबाइल। आज दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी देखा जा रहा है। अब तक पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण सिर्फ कार निर्माता कंपनी ही करती आरही थी। इसके अलावा हाल ही में कई नई स्टार्टअप कंपनियों ने भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन के लगातार बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए अब फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी 'Renault' (रेनॉल्ट) भी अपनी नई- नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं, अब कंपनी ने अपनी Megane E-Tech इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण कर दिया है।

Megane E-Tech का अनावरण :

दरअसल, पिछले महीनों के दौरान 'Renault' कंपनी ने अपने कई इलेक्ट्रिक कारें लांच करने का ऐलान किया था। वहीं, अब Renault ने IAA म्यूनिख 2021 में अपनी Megane E-Tech इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया। Renault Megane कंपनी के लाइनअप में 26 सालों से काम कर रहा है साथ ही अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जनलांच करने की तैयारी कर रही है। कंपनी द्वारा लांच की जाने वाली Megane E-Tech इलेक्ट्रिक एसयूवी एक जीरो एमिशन क्रॉस-ओवर है।

Megane E-Tech के फीचर्स :

  • कंपनी ने CMF-EV मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

  • Megane E-Tech में 20 इंच के व्हील्स दिए जाएंगे।

  • इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4.21 मीटर, ऊंचाई 1.50 मीटर और इसका व्हीलबेस 2.7 मीटर है।

  • Megane E-Tech का वजन 1,624 किलोग्राम है।

  • कंपनी ने ऐरोडायनैमिक बनाने के लिए पूरी मेहनत की है।

  • इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट को एरोडायनेमिक बनाया गया है।

  • कार के फ्रंट में कंपनी का एक बड़ा लोगो भी दिखाई देगा जो पतली हेडलाइट से घिरा होगा।

  • कार में प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग और फ्लश माउंटेड डोर हैंडल्स और ऐरोडायनैमिकली डिजाइन्ड व्हील्स दिए गए हैं।

  • इस कार का मुख्य आकर्षण ओपनआर सिंगल स्क्रीन है जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और सेंट्रल कंसोल मल्टीमीडिया स्क्रीन को जोड़ती है।

  • Megane E-Tech में नवीनतम पीढ़ी के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, यूएसबी-सी पोर्ट के साथ उन्नत कनेक्टिविटी और ऑनबोर्ड सुरक्षा और एडीएएस के लिए प्रौद्योगिकी के साथ सक्षम है।

  • ऑटोमेकर ने नए ओपनआर लिंक सिस्टम को गूगल से लैस किया है ताकि ड्राइवर को एक सहज और जुड़ा हुआ अनुभव मिले।

  • मेगन ई-टेक इलेक्ट्रिक राफेल ग्रे, शिस्ट ग्रे, मिडनाइट ब्लू, फ्लेम रेड, डायमंड ब्लैक और ग्लेशियर व्हाइट (6) कलर में मिलेगी।

  • इस कार को सिंगल चार्ज में 470 किलोमीटर चलाया जा सकता है।

Megane E-Tech की मोटर :

बताते चलें, कंपनी की SUV के सस्ते वैरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 130 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देगी, जबकि महंगे वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 218 hp की पावर और 300 Nm लांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com