RIL AGM 2020: मुकेश अंबानी ने किए 43वीं 'AGM' के दौरान बड़े ऐलान

आज यानि 15 जुलाई 2020 को मुकेश अम्बानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस मीटिंग में कंपनी ने बड़े-बड़े ऐलान किए।
RIL AGM 2020
RIL AGM 2020Kavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। आज यानि 15 जुलाई 2020 को मुकेश अम्बानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन किया गया। बताते चलें, रिलायंस इंडस्ट्री कंपनी द्वारा हर साल एक मीटिंग आयोजित की जाती है और इस मीटिंग के दौरान ही कंपनी बड़े-बड़े ऐलान करती है। हालांकि, कंपनी ने इस साल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए इस बार की AGM को ऑनलाइन आयोजित किया। चलिए देखते हैं इस मीटिंग में कंपनी ने क्या-क्या बड़े-बड़े ऐलान किए हैं...

एनुअल जनरल मीटिंग :

रिलायंस इंडस्ट्री ने अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की शुरुआत कंपनी की ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 'Jio meet' के जरिए दोपहर 2 बजे से शुरू की गई और यह मीटिंग 3:40 मिनट तक चली। इस मीटिंग में रिलायंस के शेयर होल्डर शामिल हुए। इस मीटिंग के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी सभी शेयर होल्डर को संबोधित किया साथ ही कई बड़े ऐलान भी किए। याद दिला दें, रिलायंस इंडस्ट्री ने अपनी 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान 'Jio GigaFiber' सेवाओं के रोल-आउट की घोषणा की थी।

AGM के बड़े ऐलान :

  • AGM में बताया गया JIO ने 5G टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है, कंपनी ने अगले साल तक 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च करने की बात कही। साथ ही कहा है कि, जैसे ही 55 स्पेक्ट्रम उपलब्ध होंगे, इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

  • सर्च इंजन कंपनी गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश के बारे में बताया।

  • कंपनी के कर्जमुक्त कंपनी बनने की बात की। मुकेश अम्बानी ने बताया कि, हमने कंपनी को मार्च 2021 की डेडलाइन से पहले ही कर्जमुक्त कर दिया है। कंपनी की यह उपलब्धि कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट जियो, रिटेल और ओटूसी के लिए ग्रोथ प्लान में मदद करेंगे।

  • मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस 150 बिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।

  • Jio Meet : ईशा अंबानी ने अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग Jio Meet ऐप के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि, JioMeet एक सस्ता और बेहद सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। यह असल जिंदगी की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

  • JioMart : ईशा अंबानी ने JioMart किराना स्टोर के जरिए लॉकडाउन के दौरान किये गए काम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि, JioMart से वर्तमान किराना दुकानों को 48 घंटों के अंदर सेल्फ स्टोर में बदल दिया जाएगा। इसे कस्टमर एक्सपीरियंस भी पूरी तरह बदल जाएगा। JioMart से किराना स्टोर्स को न केवल बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि उनकी कमाई भी बढ़ेगी।

  • Jio Glass: इस AGM के दौरान अंबानी के बेटे ने कंपनी के नए प्रोजेक्ट 'Jio Glass' के बारे में जानकारी दी। जो मात्र 75 ग्राम वजन वाली चश्मे जैसी दिखने वाली एक डिवाइस है। यह डिवाइस मिक्स रियल्टी से जुड़ी सर्विसेज देगा। इससे सिंगल केबल से कनेक्ट किया जा सकेगा। साथ ही इसमें 25 ऐप्स होंगे, जो AR टेक्नोलॉजी वाली वीडियो मीटिंग में मदद करेगी।

  • गूगल निवेश : Jio प्लेटफॉर्म में गूगल द्वारा किये जाने वाले 33,737 करोड़ रुपये निवेश की जानकारी दी।

  • Jio TV Plus : मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने नए Jio TV Plus के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। अब जियो टीवी प्लस नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक ऐप पर ले आएगा। साथ ही यह वॉयस सर्च से भी लैस होगा।

  • WhatsApp टेक्नोलॉजी JioMart : JioMart को लेकर मुकेश अंबानी ने बताया कि इसे WhatsApp टेक्नोलॉजी के साथ लांच किया जाएगा। साथ ही इस के जरिये भारत के लाखों छोटे दुकानदारों के बिजनेस को जोड़ा जाएगा। जिससे ग्राहकों को किराना स्टोर से सामान खरीदने में मदद मिल सके।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम : मुकेश अंबानी ने Google और Jio के साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने के बारे में बताया। जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि, जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे।

  • सस्ते स्मार्टफोन : मुकेश अंबानी ने कहा कि, भारत 5G युग के दरवाजे पर खड़ा है। हमारा प्रयास वर्तमान में 2जी फोन इस्तेमाल कर रहे 35 करोड़ भारतीयों को सस्ते स्मार्टफोन मुहैया कराना है।

  • Reliance Retail : मुकेश अम्बानी ने अपने Reliance Retail की जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी ग्रॉसरी बिजनेस को बढ़ाने की मुख्य रणनीति किसानों को जोड़ना और फ्रेश प्रॉडक्ट्स को घरों तक पहुंचाने की है।

  • RIL-BP डील : मुकेश अंबानी ने ऊर्जा के क्षेत्र में RIL द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, BP ने उनके फ्यूल रिटेलिंग बिजनेस में Jio प्लटफॉर्म में निवेश किया है।

  • क्लीन एनर्जी : मुकेश अंबानी ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में किए जा रहे कामों के बारे में बताया बताया कि, रिलायंस कार्बन डाई ऑक्साईड को उपयोगी प्रोडक्ट और केमिकल्स में तब्दील करने से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • PPE किट और N95 मास्क : इस AGM के दौरान मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अम्बानी ने कहा कि, कोरोना वायरस की शुरुआत होते ही देश में PPE किट की काफी जरूरत थी इस दौरान इसके लिए रिकॉर्ड समय के दौरान हमारी कंपनी ने ऐसी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाई। जिससे हर दिन 1 लाख PPE किट और N95 मास्क बनाए जा सकें। उन्होंने साथ में बताया कि रिलायंस इमर्जेंसी सर्विस में लगी गाड़ियों के लिए देश भर में मुफ्त ईंधन उपलब्ध करा रहा है।

  • रिलायंस फाउंडेशन : नीता अम्बानी ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कोरोना संकट में की गई मदद के बारे में बताया और कहा कि, मिशन अन्न सेवा के जरिए देश भर में 5 करोड़ से ज्यादा गरीबों, मजदूरों और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए भोजन मुहैया कराया गया।

  • मीटिंग का समापन : सभी के सम्बोधन के बाद मुकेश अंबानी ने सभी का धन्यवाद दिया और इस मीटिंग का समापन किया।

अंबानी ने जताया विश्वास :

देश में फैल रहे इस कोरोना संकट को लेकर मुकेश अंबानी ने विश्वास जताते हुए कहा कि, कोरोना संकट के बीच भारत और दुनिया तेजी से तरक्की करेंगे। हर मुश्किल अपने साथ कई संभावनाएं भी लाती है। बता दें, इस AGM के दौरान फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के वीडियो संदेश भी प्ले किए गए। बता दें, यह पहली बार हुआ है जब नीता अंबानी ने भी RIL की AGM को संबोधित किया हो। बता दें, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ही हैं।

42वीं AGM में शामिल हुआ था परिवार :

बताते चलें, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में अपनी पत्‍नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका के साथ शामिल हुए थे। हालांकि, इस बार यह मीटिंग ऑनलाइन आयोजित की गई तो, इसमें सभी शेयर होल्डर्स ऑनलाइन और मुकेश अंबानी के साथ उनके परिवार से उनकी पत्‍नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, ईशा अंबानी (बेटी) और आकाश अंबानी (बेटा) ऑफ लाइन शामिल हुईं। बता दें, हर साल यह मीटिंग बहुत ही धूमधाम से आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार यह रिलायंस की AGM काफी सिंपल रही और इसमें बड़ी तादाद में लोगों की जगह हाल में सिर्फ मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्य ही नजर आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com