RBI बंद करने जा रही 14 घंटे के लिए 'RTGS' सेवा

यदि आप बैंकों से रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करते हैं तो, यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है। क्योंकि, RBI इस सेवा को 14 घंटे के लिए बंद करने जा रही है।
RBI बंद करने जा रही 14 घंटे के लिए RTGS सेवा
RBI बंद करने जा रही 14 घंटे के लिए RTGS सेवाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत में पिछले साल में लॉकडाउन से बने हालातों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के लिए एक-एक करके राहत के कई बड़े ऐलान किए थे। इन ऐलानों के तहत पिछले साल RBI ने EMI जमा करने में राहत और ब्याज दरों में कमी करने के ऐलान भी किया था। इसके बाद RBI ने बड़ी घोषणा करते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम की समय सीमा बढ़ा कर 24 घंटे करने का फैसला लिया था, लेकिन अब किसी कारणवश RBI इस सेवा को 14 घंटे के लिए बंद करने जा रही है।

RTGS सिस्टम रहेगा 14 घंटे के लिए बंद :

यदि आप किसी बड़ी संस्था या कंपनी से जुड़े हैं और आप बैंकों से रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करते हैं तो, यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है, क्योंकि, इसी आने वाली 18 अप्रैल, दिन रविवार को RBI द्वारा RTGS की सेवा बंद की जाएगी, हालांकि, यह सेवा सिर्फ 14 घंटे के लिए ही बंद की जाएगी। इस बारे में जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को दी है। RBI द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक, 'RTGS के तकनीकी सुधार और बेहतर ट्रांजैक्शन सुविधा के लिए इसमें तकनीकी सुधार किया जा रहा है।'

RTGS क्या है ?

जानकारी के लिए बता दें, 'RTGS' मनी ट्रांसफर करने की प्रक्रियाओं में से एक ऐसी प्रक्रिया है और RTGS का तात्पर्य 'रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम' से है। जैसा कि नाम से समझ आरहा है रियल टाइम यानि कोई भी लेनदेन 'रियल टाइम' यानी तुरंत किया जा सकता है। RTGS के माध्यम से किए गए लेनदेन में अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है। इस प्रक्रिया के द्वारा यूजर एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक में संचालित अकाउंट आसानी और तेज गति से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, RTGS के द्वारा मनी ट्रांसफर करने की एक लिमिट तय की गई है और वो लिमिट दो लाख रुपए है। यानी इसके तहत आपको कम से कम दो लाख रुपए का ट्रांसजैक्शन करना जरूरी होता है।

कब से कब तक रहेगी सेवा बंद :

RBI ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक बयां जारी किया है। इस बयान के अनुसार, "RTGS सुविधा में तकनीकी सुधार, बेहतर ट्रांजैक्शन सुविधा और ट्रांजैक्शन में लगने वाले समय में और कमी लाने के लिए आगमी 17 अप्रैल को बैंकिंग कार्य पूरा होने के बाद इसमें तकनीकी सुधार करना तय किया गया है।" इसके अलावा RBI ने ही बताया है कि, यह सेवा तकनीकी सुधार के चलते 18 अप्रैल रात 12 बजे दोपहर 4 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि, उस दौरान NEFT सुविधा जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com