रुचि सोया समेत कई कंपनियों ने घटाए खाने के तेल के दाम

देश में महंगे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बीच खाने के तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज होने से लोगों को अब कुछ राहत मिल सकती है। इन खाने के तेलों में रुचि सोया समेत कई कंपनियों के नाम शामिल है।
रुचि सोया समेत कई कंपनियों ने घटाए खाने का तेल के दाम
रुचि सोया समेत कई कंपनियों ने घटाए खाने का तेल के दामsocial media

Edible Oil Price Fall : वैसे तो नया साल हर देश के लिए अच्छा होना चाहिए, लेकिन कोरोना वायरस और रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के चलते सभी देशों के लिए साल 2022 काफी बुरा साबित हो रहा है। ऐसा ही कुछ हाल भारत का भी है। भारत में इस साल कुछ ही महीनों में महंगाई इस कदर बढ़ी है कि, लोग आधा साल बिताने में ही परेशान हो गए हैं। देश में महंगे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बीच खाने के तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज होने से लोगों को अब कुछ राहत मिल सकती है। इन खाने के तेलों में रुचि सोया समेत कई कंपनियों के तेल शामिल है।

खाने का तेल सस्ता होने से बड़ी राहत :

दरअसल, देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। खाद्य पदार्थो से लेकर आज हर चीज महंगी होती चली जा रही रही है। इन सब के बीच अब खाने का तेल सस्ता होना आम जनता के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जी हां, गुरुवार को ब्रांडेड एडिबल ऑयल मैन्युफैक्चर्स ने पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल की कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है। बता दें, खाने के तेल की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई गिरावट के चलते दर्ज हुई है। बता दें, जिन कंपनियों का खाने का तेल सस्ता होगा। उन कंपनियों में खाने के तेल की बड़ी कंपनियां जैसे अडाणी विलमर और रुचि इंडस्ट्रीज, जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, मोदी नेचुरल्स, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन.के. प्रोटीन कंपनियों के नाम शामिल है।

तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद

बताते चलें, खाने के तेल में दर्ज हुई कमी के चलते तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है। इतना ही नहीं खाने के तेल की कीमतों में दर्ज हुई इस गिरावट का असर रिटेल महंगाई पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा इससे पहले एडिबल ऑयल और फैट कैटेगरी में मई में 13.26% महंगाई दर्ज की गई थी। इसका मुख्य कारण पिछले एक साल में एडिबल ऑयल की घरेलू कीमतों में बढ़त दर्ज होना है। इस मामले में इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुधाकर राव देसाई ने कहा, 'पाम तेल की कीमतों में 7-8 रुपए प्रति लीटर की गिरावट आई है। सूरजमुखी के तेल की कीमतों में 10-15 रुपए प्रति लीटर और सोयाबीन तेल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com