Twitter कंपनी में चुन लिए गए नए CEO या फैल रही अफवाह

Elon Musk ने Twitter को खरीद लिया है। अब नए CEO का चुनाव करने की भी खबर सुनने में आ रही हैं। यानी कि, अगर ऐसा हुआ तो Twitter के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) नहीं रहेंगे।
Twitter कंपनी में चुन लिए गए नए CEO या फैल रही अफवाह
Twitter कंपनी में चुन लिए गए नए CEO या फैल रही अफवाहSocial Media

Twitter New CEO : आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ही बनता जा रहा है। हाल ही में इसे एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter को 44 अरब डॉलर केस में खरीद लिया है। Elon Musk के Twitter को खरीदने अब कंपनी के कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का डर सत्ता रहा है। इसी कड़ी में अब नए CEO का चुनाव करने की भी खबर सुनने में आ रही हैं। यानी कि, अगर ऐसा हुआ तो Twitter के CEO पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) नहीं रहेंगे।

Twitter के नए CEO :

दरअसल, Elon Musk के Twitter खरीदने के बाद अब कंपनी में कई कर्मचारियों को रिप्लेस कर दिया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, अगला नंबर कंपनी से CEO पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे का हो सकता है। हालांकि, कंपनी में CEO पद से पराग अग्रवाल को हटा कर उनका स्थान कोण लेगा इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई है। खबरों की मानें तो, Elon Musk महीने की शुरुआत में Twitter के चेयरमैन ब्रेट टेलर (Bret Taylor) से कहा था कि, 'उन्हें सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी ट्विटर के मौजूदा मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है।' उनके इस स्टेमेन्ट को ध्यान में रख कर ऐसा मन जा रहा है कि, जल्द कंपनी में कुछ और लोगों को रिप्लेस किया जाएगा।

Twitter के CEO को लेकर फेल रही अफवाह :

बताते चलें, पराग अग्रवाल ने Twitter कंपनी में CEO का पद पिछले साल ही संभाला था और इस साल भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलना शुरू हो गई हैं। हालांकि, यह अफवाहें Elon Musk के Twitter खरीदने के बाद से ही उड़ती नजर आ रही है। खबर तो यह भी है कि, Elon Musk ने ट्विटर के नए CEO का चुनाव कर लिया है, लेकिन वह अभी तक इस नाम को राज़ बनाए हुए है। नियमों के मुताबिक, बता दें, पराग अग्रवाल को Twitter के CEO पद से नवंबर 2022 (12 महीने) से पहले हटा दिया गया तो, एलन मस्क को पराग अग्रवाल को 42 मिलियन डॉलर (322 करोड़ रुपये) का मुआवजा देना पड़ेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com