रूस ने किया दो भारतीय कंपनियों के साथ तेल डील करने से मना

रूस की तेल कंपनी रॉसनेफ्ट (Rosneft) ने भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों (Indian State Oil Companies) को तेल बेचने के लिए होने वाली डील के लिए मना कर दिया है।
रूस ने किया दो भारतीय कंपनियों के साथ तेल डील करने से मना
रूस ने किया दो भारतीय कंपनियों के साथ तेल डील करने से मना Syed Dabeer Hussain - RE

Russia Refuses Oil Deal : यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के चलते पिछले दिनों रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लग चुके हैं। इन सब के बीच रूस ने गैस पाइपलाइन और तेल प्रतिबंधित करने की धमकी देते हुए कहा था कि, 'तेल को प्रतिबंधित करने से इसके दाम 300 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं।' ऐसे में अब रूस ने खुद ही भारत की कंपनियों के साथ तेल की डील करने से मना कर दिया है। जबकि, भारत रूस का बहुत पुराना दोस्त है।

रूस ने किया भारत को तेल देने से मना :

दरअसल, पिछले महीनों के दौरान कई देशों ने रूस के खिलाफ कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों के चलते रूस ने भी तेल प्रतिबंधित करने की धमकी दी थी। हालांकि, अब ये धमकी सच होती नजर आ रही है। क्योंकि, रूस ने भारत को तेल देने से मना कर दिया है। जी हां, रूस की तेल कंपनी 'रॉसनेफ्ट' (Rossneft) ने भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों (Indian state oil companies) से तेल की डील करने से साफ मना कर दिया है। हालांकि, रुसी कंपनियों ने भारतीय कंपनियों से यह डील दूसरे उपभोक्ताओं से किए गए वादे के चलते मना किया है। बता दें, रूस ने भारत को अतिरिक्त तेल बेचना स्थगित किया है। यही कारण है कि, वर्तमान समय में केवल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ही रूस से अतिरिक्त तेल के लिए डील कर पाई है।

रूस ने इन कंपनियों को किया मना :

भारतीय कंपनियों को रॉसनेफ्ट की और से अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में 40 डॉलर कम दाम पर कच्चा तेल उपलब्ध कराया जा रहा था। इस मामले की जानकारी रखने वाले कुछ सूत्रों का कहना है कि, 'Rossneft ने अतिरिक्त तेल न होने के कारण भारत की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के साथ नया करार करने से इनकार किया है।' अगर रूस दोनों कंपनियों को तेल नहीं देगा तो दोनो सरकारी कंपनियों को स्पॉट बाजार से महंगा तेल खरीदना पड़ेगा। हालांकि, इस खबर के बारे में चारों ही कंपनियों की तरफ से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com