शॉर्ट वीडियो ऐप 'चिंगारी' को मिला बड़ा इन्वेस्टमेंट, सलमान ने किया इन्वेस्ट

‘चिंगारी’ ऐप एक बार फिर चर्चा में नजर आ रही है। इस बार इस ऐप के चर्चा में आने का कारण बॉलीवुड के भाई जान सलामन खान हैं। जो कि, एक बड़े इन्वेस्टमेंट हासिल करने के चलते सुर्ख़ियों में हैं।
सलमान ने किया 'चिंगारी' ऐप में इन्वेस्ट
सलमान ने किया 'चिंगारी' ऐप में इन्वेस्टKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। भारत में शॉर्ट वीडियो ऐप टिक-टोक (Tiktok) के बैन होने के बाद से कई भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप काफी चर्चा में आ रही हैं। इन्हीं ऐप्स में ‘चिंगारी’ (Chingari) का भी नाम शामिल है। वहीं, यह ऐप एक बार फिर चर्चा में नजर आ रही है। इस बार इस ऐप के चर्चा में आने का कारण बॉलीवुड के भाई जान सलामन खान हैं। बता दें, यह एक बेंगलुरु बेस्ड शॉर्ट वीडियो ऐप डेवलप करने वाली कंपनी है। जो कि, एक बड़े इन्वेस्टमेंट हासिल करने के चलते सुर्ख़ियों में हैं।

शॉर्ट वीडियो ऐप 'चिंगारी' को मिला बड़ा इन्वेस्टमेंट :

दरअसल, बेंगलुरु बेस्ड शॉर्ट वीडियो ऐप डेवलप करने वाली कंपनी 'चिंगारी' को एक बड़ा इन्वेस्टमेंट मिला है। जो कि, बॉलीवुड के सुपर स्टार 'सलमान खान' ने किया है। इस बारे में जानकारी शॉर्ट वीडियो ऐप 'चिंगारी' ने स्वयं दी है। इस इवेस्टमेंट के बाद अब सलमान खान चिंगारी ऐप के ओफिसियल ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर और इन्वेस्टर ऑन बोर्ड बन गए हैं। हालांकि, इस बारे में कोई साफ़ जानकारी सामने नहीं आई है कि, सलमान खान ने इस इन्वेस्टमेंट के तहत कंपनी में कितना पैसा लगाया है। लोगों का मानना है कि, कुछ समय बात यह खबर भी सामने आजाएगी।

कंपनी ने बताया :

सलमान खान द्वारा किए गए इस इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी देते हुए बेंगलुरु बेस्ड कंपनी 'चिंगारी' ने बताया है कि, "बहुत खुशी की बात है कि सलमान बतौर हमारे ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर और इन्वेस्टर ऑन बोर्ड आए। हमें यकीन है कि हमारा एसोसिशन चिंगारी को भविष्य में ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।" बता दें, इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान की कई फटस वायरल हो रही है। जिसमे वह चिंगारी ऐप के लोगो वाली टी-शर्ट पहने नजर आरहे है और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी खड़े हैं।

'चिंगारी' के 56 मिलियन यूजर्स :

गौरतलब है कि, इस 'चिंगारी' ऐप के भारत में वर्तमान समय में 56 मिलियन यूजर्स हैं। जो कि, उसने बहुत कम समय में अपने साथ जोड़े हैं। यह बिल्कुल Tiktok की तरह ही काम करता है। इसके द्वारा भी आप शोर्ट विडियो बना कर शेयर कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co