Samsung जल्द लांच करेगी सस्ता फोल्डेबल फोन 'Galaxy Z Flip lite'

Samsung इंडिया कंपनी अपना एक और अन्य फोल्ड होने वाला मोबाइल (फोल्डेबल फोन) लांच करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इस फ़ोन को "Samsung Galaxy Z Flip lite" नाम से लांच करेगी।
Samsung will launch cheap foldable phone Galaxy Z Flip lite
Samsung will launch cheap foldable phone Galaxy Z Flip lite Social Media

राज एक्सप्रेस। अब तक आपने की-पैड वाला, स्लिम बॉडी वाला, छोड़ी-बड़ी बॉडी वाला मोबाइल फोन देखा होगा। इन सब के अलावा हाल ही में दक्षिण कोरिया की जानी मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung इंडिया ने अपना फोल्ड होने वाला मोबाइल फोन लांच किया था। वहीं, अब Samsung इंडिया कंपनी अपना एक और अन्य फोल्ड होने वाला मोबाइल (फोल्डेबल फोन) लांच करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इस फ़ोन को "Samsung Galaxy Z Flip lite" नाम से लांच करेगी।

Samsung Galaxy Z Flip lite के फीचर्स :

  • Samsung इंडिया का नया स्मार्टफोन अल्ट्रा-थिन-ग्लास टेक्नोलॉजी के साथ लांच होगा।

  • यह एक अफोर्डेबल प्राइस में मिलने वाला एंट्री लेवल फोल्डेबल फोन होगा।

  • Galaxy Z Flip Lite में स्टैंडर्ड UTG (अल्ट्रा-थिन-ग्लास) या फिर इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले का इस्तेमाल हो सकता है।

  • Galaxy Z Flip lite फोन में S Pen सपोर्ट दिया जाएगा।

  • Galaxy Z Flip Lite में मिड-रेंज चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, खबरें यह भी हैं कि, फोन को अफोर्डेबल रखने के लिए कंपनी इसमें Exynos चिपसेट भी लगा सकती है। यानि फोन में मिड-रेंज चिपसेट या Exynos चिपसेट में से किसी का भी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट : Samsung इंडिया कंपनी फ्लैगशिप Note सीरीज को हटा सकती है।

अब तक का सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन :

बताते चलें, Samsung इंडिया कंपनी पिछले काफी समय से ही फोल्डेबल स्कीन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी पहले भी अपने कई शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन लांच कर चुकी है, लेकिन उनकी कीमतें काफी अधिक थी और सबके फीचर्स में हल्का फुल्का अंतर था। Samsung इंडिया के अभी तक लांच हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी महंगे होने के कारण कुछ लोगों तक ही पहुंच पाए थे। इसलिए कंपनी ने अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip lite अफोर्डेबल प्राइस में लॉन्च करने का फैसला किया है। वैसे तो कंपनी ने अपने सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी काफी सीक्रेट रखी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com