Saudi Aramco IPO
Saudi Aramco IPOKavita Singh Rathore -RE

सऊदी अरामको बनी IPO से इतना पैसा जुटाने वाली सबसे बड़ी कंपनी

सऊदी अरामको का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) कुछ समय पहले 17 नवंबर को खुला था जो कल अर्थात 5 दिसंबर तक खुला था। इस IPO से काफी मात्रा में पैसा जुटाने वाली अब तक की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

हाइलाइट्स :

  • सऊदी अरामको 5 दिसंबर को हुआ बंद

  • कंपनी बनी IPO से सर्वाधिक पैसा जुटाने वाली सबसे बड़ी कंपनी

  • अब तक कोई कंपनी IPO से इतना पैसा नहीं जुटा पाई है

  • ये राशि है कंपनी के मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर

  • साल 2014 में IPO से जुटाई थी, अलीबाबा ने 25 अरब डॉलर की राशि

राज एक्सप्रेस। यह बात सबको पता है कि, सऊदी अरब की सार्वजनिक क्षेत्र की लिक्विफाइड पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको कंपनी दुनिया की उन कंपनियों में पहले नंबर पर शामिल है जिनका मुनाफा सबसे अधिक होता है। वहीं कुछ समय पहले ही 17 नवंबर को कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुला था, जो कल अर्थात 5 दिसंबर तक खुला था। इस IPO में कल तक कई निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खबरों के अनुसार सऊदी अरामको ने इस IPO से 25.6 अरब डॉलर तक जुटाए हैं, जो कंपनी का मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है।

अरामको के शेयर :

रियाद स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक अब अरामको के शेयर शुरुआती कीमत 32 रियाल के अनुसार बेचे जाएंगे। अगर आंकड़ों पर ध्यान दें तो, कंपनी का मूल्यांकन लगभग 1,700 अरब डॉलर तक पहुंचेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, यह IPO खोल कर इतने डॉलर जुटाने वाली अब तक की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। वहीं इससे पहले चीन की ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी अलीबाबा ने साल 2014 में अपना IPO खोल कर 25 अरब डॉलर की राशि जुटाई थी।

ओवसीज मार्केट में लिस्टिंग का प्लान छोड़ा

कंपनी इस IOP के जरिये जुटाई राशि का क्या इस्तेमाल करेगी। इस पर कंपनी ने पहले ही विचार कर लिया था, कंपनी के प्लान के अनुसार इस राशि का लगभग 5% शेयर दो चरणों में बेचने वाली है, फ़िलहाल कंपनी इस पर विचार कर रही है। वहीं इनमे से 2% शेयर सऊदी अरब शेयर मार्केट में लगाने वाली है। कंपनी का प्लान बाकि बचे 3% शेयर ओवरसीज मार्केट में बेचने का है। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी अरामको ने ओवरसीज मार्केट में शेयर लिस्टिंग का प्लान छोड़ दिया था।

सऊदी अरामको कंपनी की कमाई :

जानकारी के लिए बात दें कि, दुनियाभर में कच्चे तेल की जितनी जरूरत होती है उसका 10% अकेली सऊदी अरामको कंपनी ही पूरी करती है। वहीं अब चीन जो विश्व में सबसे ज्यादा तेल का आयात करने के लिए जाना जाता है, उसने सॉवरेन वेल्थ फंड और स्टेट ओन्ड एंटरप्राइजेज से मदद की इच्छा जताई है। कंपनी 10 अरब डॉलर के शेयर खरीदने पर विचार कर रही है। बताते चलें कि, साल 2018 में कंपनी की कुल इनकम लगभग 110 अरब डॉलर थी, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि, सऊदी अरामको कंपनी की कमाई ऐपल, गूगल और Exxon मोबिल की कुल कमाई के बराबर है। सऊदी अरामको से जुड़ी कुछ अन्य जानकरी पढ़ने के लिए- क्लिक करें

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co