IPO से SBI कार्ड ने जुटाई इतनी राशि

2 मार्च से खुल कर 5 मार्च को बंद हुए SBI कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बोलियां लगाई। जानें, SBI कार्ड का IPO से हुआ इतना कलेक्शन।
SBI card collected amount from IPO
SBI card collected amount from IPOKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • 2 मार्च से 5 मार्च तक खुला रहा SBI कार्ड का IPO

  • यह देश का इस साल का पहला IPO है

  • ग्राहकों ने अंतिम बोली 5 मार्च तक लगाई

  • 4 दिनों में 9 हजार करोड़ रुपए जुटाने की थी उम्मीद

राज एक्सप्रेस। SBI कार्ड्स का IPO, 2 मार्च 2020 से खुल कर 5 मार्च 2020 तक खुला रहा। इसमें कई निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस IPO में ग्राहकों ने अंतिम बोली 5 मार्च तक लगाई। SBI कार्ड्स के पास लगभग 95 लाख ग्राहक हैं। इसी के साथ SBI कार्ड्स ने इस IPO से इन 4 दिनों में 9 हजार करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद की थी। अब देखते हैं बैंक ने इन दिनों में IPO से कितनी राशि जुटाई। बता दें कि, SBI कार्ड का यह IPO शेयर बाजार में 16 मार्च को लिस्ट होगा।

IPO से जुटाई इतनी राशि :

SBI कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में निवेश करने का कल आखिरी दिन था। इन 4 दिनों में SBI कार्ड के IPO को निवेशकों ने बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स दिया। IPO के तीसरे दिन ही निवेशकों का सब्सक्रिप्शन 15.49 % रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक, इन बीते 4 दिनों में SBI Card के IPO में कुल 155 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं अर्थात यह राशि लगभग 1.5 लाख करोड़ रू. की हुई। इस IPO का आकार 10 करोड़ शेयरों का रहा। कल दोपहर के 3 बजे तक इस IPO को लगभग 20.81% तक का सब्सक्राइब मिल गए थे। कंपनी ने कर्मचारियों को 75 रुपए का डिस्काउंट भी ऑफर किया।

खबरों के अनुसार इतना मिला सब्सक्रिप्शन:

  • पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) के खंड को 56.66% सब्सक्रिप्शन

  • गैर संस्थागत निवेशकों के खंड को 2.19% सब्सक्रिप्शन

  • खुदरा निवेशकों के खंड में 1.77% सब्सक्रिप्शन

IPO का तय प्राइस :

SBI कार्ड के इस IPO के प्राइस की रेंज 750-755 रुपए प्रति की दर शेयर निर्धारित की गई थी। इस IPO के लॉट का साइज 19 शेयरों का तय किया गया था। वहीं, SBI कार्ड द्वारा खोले गए इस IPO के इशू साइज में से लगभग 35% हिस्सा छोटे निवेशक के लिए रिजर्व रखा गया था। इस IPO ने 74 एंकर निवेशकों के निवेश से 2,769 करोड़ रुपये की रकम जुटाई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com