Share Market
Share MarketRaj Express

शेयर बाजारः सुबह-सुबह सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 19800 के नीचे, इंफोसिस में 108.60 रुपए की गिरावट

शेयर बाजार की शुरुआत आज बड़ी गिरावट के साथ हुई है। आज सुबह-सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 19800 के नीचे खुला है।

राज एक्सप्रेस। शेयर बाजार की शुरुआत आज शुक्रवार 21 जुलाई को बड़ी गिरावट के साथ हुई है। आज सुबह-सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 19800 के नीचे खुला है। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला था। डाउजोन्स में लगातार 9वें दिन तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन नास्डैक 2 फीसदी लुढ़क गया है। इधर पहली तिमाही में इंफोसिस के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं, इसके बावजूद आज इसके शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अनुकूल वित्तीय नतीजे आने के बाद भी इनफोसिस में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंफोसिस इस समय 108.60 (7.49%) की गिरावट के साथ 1,340.50  रूपए पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है।

एशियाई शेयर बाजारों में चाल सपाट, मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार

एशियाई शेयर बाजारों की चालें सपाट हैं, गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ। नैस्डैक 2 फीसदी और एसएंड़पी 500 इंडेक्स 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, डाऊजोंस में 164 अंक यानी 0.5 फीसदी की बढ़त रही है। गुरुवार लगातार 9वां दिन रहा, जब इस इंडेक्स में तेजी दिखी है। 2017 के बाद पहली बार यह इंडेक्स लगातार 9 दिनों से तेजी दिखा रहा है। इस बार अमेरिकी कंपनियों के नतीजे मोटे तौर पर अनुमान से ज्यादा रहे हैं। स्टॉक फ्यूचर्स फिलहाल सपाट स्तर पर कामकाज कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co