ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लौटी रौनक, SIAM ने जारी किए बिक्री के ताजा आंकड़े

ऑटो कंपनियों की थोक बिक्री में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है। इसी के चलते अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी नजर आ रही है। इस बारे में जानकारी ऑटो उद्योग की मुख्य संस्था SIAM ने गुरुवार को दी।
SIAM ने जारी किए बिक्री के ताजा आंकड़े
SIAM ने जारी किए बिक्री के ताजा आंकड़ेSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरे मार्केट में न ही कोई वाहन लांच हो रहा है और न कोई वहां की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ गई हैं क्योंकि, अब ऑटो कंपनियों की थोक बिक्री में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है। इसी के चलते अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी नजर आ रही है। इस बारे में जानकारी ऑटो उद्योग की मुख्य संस्था SIAM ने गुरुवार को दी।

SIAM ने जारी किए ताजा आंकड़े :

ऑटो उद्योग की मुख्य संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है। साथ ही इस साल की जनवरी में हुई थोक बिक्री के आंकड़े जारी किए। सिआम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 'जनवरी 2021 में भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 11.14% बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़ा बढ़ कर 2,76,554 यूनिट पर पहुंच गया। जबकि, यही आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि यानी जनवरी 2020 में 2,48,840 यूनिट्स का था।'

दोपहिया वाहनों की आपूर्ति :

वहीं, SIAM द्वारा के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2020 में डीलरों को दोपहिया वाहनों की आपूर्ति 6.63% बढ़त दर्ज की गई थी और यह आंकड़ा 14,29,928 यूनिट्स का हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,41,005 यूनिट्स का था। पिछले महीने इस अवधि में वाहनों की बिक्री 4.97% बढ़कर 17,32,817 यूनिट पर पहुंच गई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यूनिट्स का यह आंकड़ा 16,50,812 यूनिट का था। पिछले महीने जनवरी 2021 में यदि दोपहिया वाहनों की बिक्री पर नजर डालें तो, 14.30 लाख यूनिट्स बेची गईं। जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी 2018 में उच्चतम बिक्री से 5.32% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 16.85 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है।

मोटरसाइकिल, स्कूटर और तिपहिया वाहनों की बिक्री :

मोटरसाइकिल, स्कूटर और तिपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ों को देखे तो, जनवरी 2021 के दौरान

  • कुल मोटरसाइकिल की बिक्री में 5.1% की बढ़त दर्ज की गई और बिक्री का यह आंकड़ा 9,16,365 यूनिट पर जा पंहुचा।

  • कुल स्कूटर की बिक्री 9.06% की बढ़त दर्ज की गई।

  • कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री में 56.76% की कमी भी देखी गई है। जबकि, यही आंकड़ा पिछले साल जनवरी 2020 में 60,903 यूनिट का था।​​

SIAM के महानिदेशक का कहना :

बिक्री के आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए ऑटो उद्योग की मुख्य संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "जनवरी में 2.77 लाख यात्री वाहन बेचे गए थे, जो जनवरी 2018 में 2.64 लाख यूनिट्स की पिछली सबसे अधिक बिक्री में सिर्फ 1.61% की CAGR वृद्धि थी। अप्रैल से जनवरी की अवधि में कुल पर्सनल व्हीकल बिक्री 2014-15 के स्तर से नीचे थी और दोपहिया वाहनों के लिए यह 2013-14 के स्तर से नीचे थी। इसके अलावा, यात्री तिपहिया वाहनों के लो-ऑफ के कारण तिपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले महीने 56.76% की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि एक साल पहले की अवधि में थी। स्टील की बढ़ती कीमत, सेमीकंडक्टर्स की अनुपलब्धता और हाई कंटेनर फी सहित सप्लाई चेन को लेकर जुड़ी चुनौतियां उद्योग की सुचारू कार्यप्रणाली में बाधा बन रही हैं।"

गौरतलब है, कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच भी इन ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रदर्शन में काफी सुधर देखा गया है। जबकि, लॉकडाउन के कारण आई मंदी ने तो अच्छी खासी कंपनियों की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com