Skoda ने नए फीचर्स के साथ पेश की प्रीमियम SUV '2021 Kodiaq'

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी 'स्कोडा ऑटो इंडिया' (Skoda) ने अपनी 'Skoda Kodiaq' प्रीमियम SUV के मॉडल को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया है।
Skoda ने पेश की प्रीमियम SUV '2021 Kodiaq'
Skoda ने पेश की प्रीमियम SUV '2021 Kodiaq'Social Media

ऑटोमोबाइल। पिछले साल ऑटोमोबाइल कंपनियां का प्रदर्शन काफी खराब रहने के बाद इस साल लगभग सभी कंपनियां एक से एक वाहन लॉन्च कर रही है या तो अपने पुराने ही वाहन को अपडेट कर रही है। यदि आप महंगी गाड़ी खरीदने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि, दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी 'स्कोडा ऑटो इंडिया' (Skoda) ने अपनी 'Skoda Kodiaq' प्रीमियम SUV के मॉडल को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया है। हालांकि कंपनी इसे भारत में लांच करेगी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Skoda ने पेश की प्रीमियम SUV :

दरअसल, वाहन निर्माता कंपनी Skoda ने अपनी 'Skoda Kodiaq' प्रीमियम SUV के मॉडल को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया है। कंपनी ने इस कार को सबसे पहले 2016 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया था। उसके बाद इसे सबसे पहले भारत में साल 2017 में उतारा गया था। वहीं, अब कंपनी ने इस Kodiaq SUV को चार साल भारत में रहने के बाद अब मिड लाइफ रिफ्रेश अपडेट किया है। इसे अपडेट करने के साथ ही इसमें कुछ खास फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Kodiaq के खास फीचर्स :

  • कंपनी ने इस suv में एक Scout edition को शामिल किया है। हालांकि डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

  • नई Kodiaq में स्लीक एलईडी हेडलैम्प द्वारा डबल रिब्स सिगन्नेचर ग्रिल दी गई है।

  • इस suv में मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप का विकल्प भी दिया गया है।

  • नए डिज़ाइन किए गए एप्रन के साथ नए फ़ॉगलैम्प्स और मामूली बदलाव के साथ सामने वाले बम्पर शामिल है।

  • नई Kodiaq में ग्लोस ब्लैक रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एल्यूमीनियम ट्रिम के साथ नया रियर बम्पर और सी-आकार के सिगन्नेचर फुली एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं।

  • इस suv में पिछले मॉडल के विपरीत 17 इंच से लेकर 20 इंच तक के नए अलॉय व्हील मिलते हैं।

  • Kodiaq फेसलिफ्ट पहले की तरह ही इंटीरियर लेआउट को स्पोर्ट करती है, लेकिन अब इसमें वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ लेदर सीट्स का विकल्प मिलता है।

  • इस SUV की अन्य नई विशेषताओं में नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक 9.2-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एक 10.25-इंच पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रडार-आधारित रियर सेंसर दिए गए हैं।

दिए गए तीन इंजन के विकल्प :

नई Skoda Kodiaq suv में दो पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर TSI और 2.0-लीटर TSI के साथ एक 2.0-लीटर TDI डीजल पावरप्लांट के साथ मिलेगा। इसकी 2.0-लीटर टीएसआई यूनिट 188 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। जबकि 1.5-लीटर यूनिट 148 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसमें डीजल इंजन 148 बीएचपी और 197 बीएचपी की पॉवर से लैस रखा गया है। सभी इंजनों को कंपनी ने सात-स्पीड DSG एएमटी के साथ पेश किया है। खबरों की मानें तो इसे इसी साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत लगभग 30 लाख से कुछ ज्यादा ही तय की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com