Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट

Sri Lanka को सीलोन (Ceylon) के नाम से जाना जाता था। ताजा हालत यह है कि Sri Lanka stock exchange में 18 अप्रैल से 5 दिन तक कारोबार बंद रहेगा।
Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट।
Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट।Syed Dabeer Hussain - RE
  • हाइलाइट्स

  • ट्विटर के लिए बोली $43 बिलियन

  • देश का कर्ज 45 अरब डॉलर से ज्यादा

  • श्रीलंका की मदद कर बन सकते हैं सीलोन मस्क

राज एक्सप्रेस (rajexpress.co)। टेस्ला इंक (Tesla Inc) (TSLA.O) के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर इंक (TWTR.N) में अपनी हिस्सेदारी के खुलासे के बाद से ट्विटर को खरीदने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। मस्क (Musk) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने 43 अरब डॉलर की पेशकश की है।

ट्विटर पर उनकी पेशकश पर मजेदार मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। दरअसल यूजर्स ने एलन मस्क (Elon Musk) के ऑफर में आंकी गई ट्विटर की कीमत की तुलना भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका से कर मस्क (Musk) को मजेदार सुझाव दिए हैं।

कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति को सलाह दी है कि मस्क (Musk) अपनी पेशकश में कुछ डॉलर और बढ़ाकर माली हालत से जूझ रहे संकट ग्रस्त श्रीलंका (Sri Lanka) के सभी विदेशी कर्ज चुकता कर सकते हैं।

Sri Lanka stock exchange -

आजादी के बाद से श्रीलंका पहली बार अब तक की सबसे खराब आर्थिक मंदी के दौर का सामना कर रहा है। श्रीलंका सरकार ने देश के 51 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज को चुका पाने में असमर्थता जताई है। हालात यह हैं कि श्रीलंका स्टॉक एक्सचेंज (Sri Lanka stock exchange) 18 अप्रैल से 5 दिनों के लिए कारोबार रोकेगा।

स्टॉक एक्सचेंज के निदेशक मंडल ने अन्य हितधारकों के साथ, बाजार को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की थी, श्रीलंका के प्रतिभूति और विनिमय आयोग (Securities and Exchange Commission) ने शनिवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी।

ट्विटर की जगह श्रीलंका खरीदने की सलाह -

मस्क (Musk) ने ट्विटर को 43अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश करने के साथ जैसे ही नया शिगूफा छेड़ा तो उनके ट्वीट पर नजर रखने वालों ने मस्क को इतनी बड़ी राशि से श्रीलंका को खरीदने और श्रीलंका का विदेशी कर्ज चुकाने में मदद करने की अपील कर डाली।

Snapdeal के CEO का ट्वीट -

कुछ ऐसा ही मारक ट्वीट किया स्नैपडील (Snapdeal) के CEO कुणाल बहल ने। CEO बहल ने एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा ट्विटर (Twitter) को 43 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश के बाद एक वायरल व्हाट्सएप मैसेज फॉरवर्ड को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

बहल ने लॉफिंग इमोजी के साथ लिखा, -

"एलोन मस्क की ट्विटर बोली - $43 बिलियन

श्रीलंका का कर्ज- 45 अरब डॉलर

वह इसे खरीद सकते हैं और खुद को सीलोन मस्क कह सकते हैं।

एच/टी व्हाट्सएप"

श्रीलंका का पुराना नाम -

ट्वीट में सीलोन (Ceylon) मस्क इसलिए मजेदार बन पड़ा क्योंकि आजादी से पहले श्रीलंका को सीलोन (Ceylon) के नाम से जाना जाता था। उस दौर का रेडियो सीलोन लोगों को खासा पसंद था।

श्रीलंका सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है। 1940 के दशक के बाद से सबसे बड़ा आर्थिक संकट श्रीलंका इन दिनों देख रहा है। हाल ही में घोषित किया गया कि वह अपने $51 बिलियन के विदेशी ऋण को चुकाने में असमर्थ है।

अधिक पढ़ने शीर्षक स्पर्श/क्लिक करें –

Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट।
Elon-Elona Musk: मस्क ने बदला अपना नाम तो ट्विटर बोला- यू आर सो प्रिटी ऐलोना
मस्क के ऑफर ने फ्री स्पीच के मंच को विवादित रूप से खरीद-फरोख्त की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। सउदी अरब ने भी मस्क के इरादे पर आपत्ति जताई है। बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चेयरमैन वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने एक इंटरव्यू में कहा कि "टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जीएम, फोर्ड और टोयोटा जैसे अपने प्रतिस्पर्धियों से 'जीत' रहे हैं। "एक तरफ इन फर्मों के पास 'सब कुछ' है...और मस्क के पास 'एक विचार' है।"

ट्विटर पर चमका वाट्सऐप जोक -

दरअसल स्नैपडील (Snapdeal) के CEO कुणाल बहल ने जिस संदर्भ में ट्वीट किया है वह एक वॉट्सऐप जोक है। इसमें मस्क को श्रीलंका खरीदने की सलाह दी जा रही है। वहीं अब यह जोक ट्विटर पर भी जमकर वायरल हो चुका है और इस पर तमाम मीम्स शेयर किये जा रहे हैं।

ट्वीट में दी गई राय से बहुत से लोग खुश नहीं भी हैं और उन्होंने इसे लोगों के बीच आर्थिक असमानता की बात के साथ मुखरता से रखा है। एक ट्विटर यूजर की राय थी कि, "एलन मस्क ने ट्विटर को 43 अरब डॉलर में खरीदने की बोली लगाई है। श्रीलंका देश जीवित रहने के लिए 45 अरब डॉलर के कर्ज का सामना कर रहा है! दुनिया में मौलिक रूप से कुछ तो गड़बड़ी है।"

अधिक पढ़ने शीर्षक स्पर्श/क्लिक करें –

Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट।
Twitter: शीर्ष शेयरधारक बने Elon Musk, ट्विटर शेयर सुधरा, पोल में यूजर्स की दिलचस्पी
Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट।
Tesla: टेस्ला से 13 बिलियन डॉलर भुगतान की मांग, मस्क पर SolarCity डील में गंभीर आरोप
Twitter पर छाया Snapdeal के CEO बहल का सीलोन (Ceylon) Musk से जुड़ा WhatsApp ट्वीट।
टेस्ला (Tesla) को बाजार से क्यों वापस बुलाना पड़ीं इतनी सारी इलेक्ट्रिक कार?

डिस्क्लेमर आर्टिकल मीडिया, सोशल मीडिया एवं एजेंसी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त जानकारी जोड़ी गई हैं। इसमें प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com