Gap Inc.'s New Ceo Sonia Syngal
Gap Inc.'s New Ceo Sonia Syngal Kavita Singh Rathore -RE

भारत की 'सोनिया स्यंगल' को चुना गैप इंक ने अपना नया CEO

भारत के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि, अमेरिका की सबसे बड़ी कपड़ों के खुदरा व्यापार की कंपनी गैप इंक ने अपना नया CEO 'सोनिया स्यंगल' को चुना है। जो कि, एक भारतीय महिला हैं।

हाइलाइट्स :

  • गैप इंक ने अपना नया CEO चुना भारत की 'सोनिया स्यंगल' को

  • सोनिया स्यंगल की उम्र 49 साल है

  • गैप इंक अमेरिका की कपड़ों के खुदरा व्यापार की सबसे बड़ी कंपनी है

  • फॉर्च्यून 500 लिस्ट में 186वें स्थान पर मौजूद है गैप इंक का नाम

  • देश विदेश में कंपनी के हैं कुल 3,727 स्टोर्स

राज एक्सप्रेस। वैसे तो आज यह भारत के लिए बहुत आम बात हो गई है कि, भारत के लोग विदेशों में स्थित बड़ी-बड़ी कंपनियों में टॉप पोस्ट पर काम कर रहे हों, लेकिन फिर भी यह भारत के लिए एक गौरव की बात है। इतना ही नहीं इन विदेशों की कंपनियों की टॉप पोस्ट पर 'भारतीयों' का कब्जा दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, अब अमेरिका में कपड़ों के खुदरा व्यापार की सबसे बड़ी कंपनी गैप इंक में भी टॉप पोस्ट पर कब्ज़ा ज़माने वाली एक भारतीय महिला ही है। जानिए कौन हैं यह ?

कौन है वो भारतीय महिला ?

दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत की 'सोनिया स्यंगल' की। अमेरिका की सबसे बड़ी कपड़ों के खुदरा व्यापार की कंपनी गैप इंक ने अपना नया CEO 'सोनिया स्यंगल' को चुना है। एक भारतीय महिला का अमेरिका जैसे देश की कंपनी की CEO बनना भारत के लिए बहुत ही गौरव की बात है। आपको बता दें कि, 'सोनिया स्यंगल' की उम्र 49 साल है और उनका जन्म भारत ने हुआ था। उन्होंने 1993 में केटरिंग यूनिवर्सिटी से मेकनिकल इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री और 1995 में स्टैंडफर्ड यूनिवर्सिटी से मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग की मास्टर्स डिग्री प्राप्त की थी। उनके परिवार में उनके दो बच्चे है।'सोनिया स्यंगल' किसी कंपनी की एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला CEO हैं।

कैसे हुई 'सोनिया स्यंगल' की नियुक्ति :

'सोनिया सिंगल' के इस पद पर चुने जाने से पहले गैप इंक में CEO पद पर रॉबर्ट फिशर नियुक्त थे जो, कंपनी के संस्थापक के पुत्र हैं। रॉबर्ट फिशर का कहना था कि, 'सोनिया स्यंगल' इस कंपनी को बहुत अच्छे से देख सकती हैं और उनके कार्यकाल में कंपनी बहुत आगे जाएगी। बस इसके बाद ही गैप इंक कंपनी ने अपने अगले CEO के रूप में 'सोनिया स्यंगल' को चुना।

देश-विदेश में कंपनी के कुल स्टोर्स :

आपको बता दें कि, गैप इंक एक अमेरिका की सबसे बड़ी कपड़ों के खुदरा व्यापार की कंपनी है जिसका रेवेन्यू 18 अरब डॉलर (भारतीय करेंसी में लगभग 13 खरब रुपये) है। गैप इंक का नाम फॉर्च्यून 500 लिस्ट में 186वें स्थान पर मौजूद है। यह किसी खास वर्ग में बिजनेस करने वाली एक बड़ी कंपनी है। गैप इंक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 35 हजार है। इसके अलावा कंपनी के पूरी दुनिया में कुल 3,727 स्टोर हैं। जिसमें से 2,400 स्टोर अमेरिका में स्थित हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co