साउथ इंडियन बैंक कर रहा FD पर अच्छा खासा ब्याज ऑफर
Interest Rate on FD : देश के सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंक प्रतिस्पर्धा के चलते अपने ग्राहकों को एक से एक सेवाएं देने में लगी रहती हैं। क्योंकि, आज सरकारी हो या प्राइवेट सभी बैंकों में काटें की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय से कई प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करके खुशखबरी देते आए हैं।इन्हीं बैंकों की राह चलकर अब प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने भी यह फैसला करते हुए FD पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है।
साउथ इंडियन बैंक ने की FD पर ब्याज दरों को बढ़ोतरी :
यदि आप भी दिवाली की शॉपिंग करने के बाद बची रकम की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करने का मन बना रहे हैं तो, यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है, क्योंकि प्राइवेट सेक्टर के साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करने का विचार कर रहे लोगों के लिए बड़ी ही खुशखबरी दी है। बैंक ने FD की ब्याज दरों में बढ़त दर्ज की है। इस प्रकार अब बैंक की नई दरें निम्लिखित हैं।
बैंक की नई दरें :
350 दिन में FD मैच्योरिटी पर आम नागरिकों को 7% और सीनियर सिटीजन्स को 7.50% ब्याज देगा।
7 दिन से 10 वर्ष में FD मैच्योरिटी पर आम जनता के लिए 2.65% से 6.00% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 3.15% से 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
7 दिन से 30 दिनों की FD मैच्योरिटी पर आम नागरिक को 2.65% ब्याज देगा।
31 दिन से 90 दिनों की FD मैच्योरिटी पर 3.25% ब्याज देगा।
91 दिन से 99 दिनों की FD पर 4.25% ब्याज देगा।
100 दिनों की FD मैच्योरिटी पर 5.50% ब्याज देगा।
101 दिन से 180 दिनों की FD मैच्योरिटी पर 4.25% ब्याज देगा।
181 दिन और 350 दिनों से कम की FD मैच्योरिटी पर 4.60% ब्याज देगा।
350 दिनों की की FD मैच्योरिटी पर आम नागरिकों को 7% ब्याज देगी
351 दिन और 1 साल से कम की FD मैच्योरिटी पर 4.60% ब्याज देगा।
1 साल और 30 महीने से कम की FD मैच्योरिटी पर 6.40% ब्याज देगा।
30 महीनों में की FD मैच्योरिटी पर बैंक 7% ब्याज देगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।