SpiceJet ने कुछ राज्यों के लिए बंद तो कुछ के लिए कम किया फ्लाइट का संचालन
राज एक्सप्रेस। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी देशों ने लॉकडाउन की घोषणा की थी और इन स्थितियों को देखते हुए ही सभी देशों की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने विमानन कंपनियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सभी तरह की हवाई उड़ानों को रद्द करने के आदेश दिए थे। हालांकि, सरकार के आदेशों पर अब पूरे भारत से सभी उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है। इसी बीच यह खबर आई है कि, किफायती विमान सेवा कंपनी SpiceJet कुछ राज्यों के लिए अपना संचालन बंद करने पर विचार कर रही है।
SpiceJet ने बंद किया संचालन :
दरअसल, मध्यप्रदेश सहित अन्य कई राज्यों से यात्रियों की कमी होने या कुछ अन्य कारणों के चलते SpiceJet एयरलाइन को इस तरह का फैसला लेना पड़ रहा है। कंपनी ने खुद बताया है कि, ग्वालियर से यात्रियों की संख्या काफी कम होने के चलते SpiceJet की फ्लाइट का संचालन अब हफ्ते में कुछ ही दिन करने जा रही है। हालांकि, SpiceJet का संचालन सिर्फ मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ही प्रभावित नहीं होगा। बल्कि ग्वालियर के अलावा भी SpiceJet की फ्लाइट्स का संचालन जम्मू, मुंबई और अहमदाबाद के लिए अब रोजाना की बजाय सप्ताह में केवल चार दिन कर दिया गया है। SpiceJet के इस फैसले से ग्वालियर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को भी असुविधा होगी। इस राज्यों में से भी सबसे ज्यादा असुविधा मुंबई जाने वाले यात्रियों को होगी।
किस तरह होगा संचालन :
बताते चलें, SpiceJet ने यात्रियों की कमी के चलते ये फैसला लिया है। जबकि, पिछले लगभग तीन महीने से SpiceJet ने सभी फ्लाइट को रोजाना चलाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब एयरलाइन द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद जम्मू और अहमदाबाद के यात्रियों को भी अब यात्रा करने के लिए पहले दिन देखना पड़ेगा। इसके अलावा SpiceJet ग्वालियर से जयपुर और पुणे जाने वाली फ्लाइट को छह महीने पहले ही बंद करने के फैसला ले चुकी है। SpiceJet द्वारा लिए गए नए फैसले के बाद कुछ इस तरह होगा संचालन -
मुंबई के लिए - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
अहमदाबाद के लिए- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
जम्मू के लिए- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।