Share Market
Share MarketRaj Express

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में शेयर बाजार की चाल सपाट, मिड और स्मॉलकैप शेयर चढ़े

एशियाई और ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज बुधवार को गिरावट के साथ शुरुआत की है।

राज एक्सप्रेस । एशियाई और ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज बुधवार को गिरावट के साथ शुरुआत की है। निफ्टी आज सुबह 19439.20 पर खुला और इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली। 9.45 बजे निफ्टी 19380.00 पर 19.45 अंक की गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। इसी तरह सेंसेक्स आज सुबह 65300.93 अंक पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट देखने में आई। सेंसेक्स इस समय 52.43 अंक गिरावट के साथ 65174.91 अंक पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सिप्ला, हिंडाल्को, एलटीआई माइंडट्री, नेस्ले और एचसीएल टेक निफ्टी के टॉप गेनर हैं, जबकि सन फर्मा, इंडसइंड बैक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाइटन टाप लूजर हैं

नैस्डेक संभला लेकिन गिरावट में बंद हुआ दाउजोन्स

वैश्विक और एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। मिल रहे है। एशिया मिक्स्ड कामकाज कर रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी नैस्डैक संभलने में कामयाब रहा, लेकिन दाउजोन्स और एसएंडपी 500 इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। इधर 10 सालों की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.32% पर कायम है। एसएंडपी ग्लोबल ने भी अमेरिकी बैंकों की रेटिंग घटाई है। मंगलवार को अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में मिलेजुले संकेत देखने को मिला।10-साल का ट्रेजरी यील्ड मामूली गिरावट के बाद 4.33% पर रही। सोमवार को ये 4.35% पर रही थी। जबकि 2-साल का ट्रेजरी यील्ड करीब 5 बेसिस प्वॉइंट की बढ़त के साथ 5.05% पर रही है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 46.00 अंक की बढ़त पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 31,962.99 के आसपास है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की बढ़त दिखाई दे रही है। ताइवान का बाजार 0.78 फीसदी चढ़कर 16,566.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 17,845.93 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 3,101.63 के स्तर पर है।

बीईएमएल को रक्षा मंत्रालय से मिला ऑर्डर, भागा शेयर

बीईएमएल को रक्षा मंत्रालय से 101 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को कमांड पोस्ट व्हीकल की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल बीईएमएल का शेयर नेशनल स्टाक एक्सचेंज पर 60.00 रुपये यानी 2.87 फीसदी की बढ़त के साथ 2140.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आर्डर की जानकारी सामने आने के बाद इसके शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों ने बड़े पैमाने पर इस शेयर में निवेश करना शुरू किया है। उन्हें उम्मीद है कि यह शेयर और ऊपर जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co