कोरोना वायरस के चलते आज फिर लुढ़का शेयर बाजार

कोरोना जैसे जानलेवा वायरस के चलते सोमवार को एक बार फिर शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। वहीं, कई कंपनियों के सेंसेक्स में भी दर्ज की गया गिरावट।
stock market rolled down due to Coronavirus
stock market rolled down due to CoronavirusKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • आज कारोबार की शुरुआत गिरावट से हुई

  • कोरोना वायरस के चलते शेयर बाजार को हो रहा लगातार घाटा

  • शुक्रवार को देखा गया शेयर बाजार में रहा काफी उतर चढ़ाव

  • इन कंपनियों के सेंसेक्स में भी दर्ज की गयी गिरावट

राज एक्सप्रेस। आज अमीर हो या गरीब हर एक की जुबान पर एक ही नाम है और वो है 'कोरोना वायरस'। जी हां, आज कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए सरकार द्वारा सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इसी बीच सोमवार को शेयर मार्केट का हाल भी काफी बेहाल नजर आया। बाजार के घरेलू शेयर की शुरुआत काफी गिरावट के साथ हुई। आज भारत के शेयर बाजार के चलते सोशल मीडिया प्लटफॉर्म ट्वीटर पर Sensex ट्रेंड करता नजर आया।

शेयरों में आई गिरावट :

भारत के मुंबई शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक कारोबार के शुरुआत में 5.35% से गिरा यानी 1823.34 अंक की गिरावट दर्ज करते हुए 32,280.14 अंक पर जा पंहुचा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के शुरुआत में 5.25% गिरा यानी 522.75 अंक की गिरावट दर्ज करते हुए 9,432.45 अंक पर जा पंहुचा।

इन कंपनियों का सेंसेक्स गिरा :

शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते कई कंपनियों के सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। इन कंपनियों में सबसे ज्यादा सेंसेक्स मतलब 9% इंडसइंड बैंक का गिरा है। इसके साथ जिन कंपनियों के सेंसेक्स गिरे हैं उनमे ICICI, Axis बैंक, टाइटन, HDFC, बजाज फाइसेंस, HDFC बैंक, टाटा स्टील जैसी कंपनियां शामिल हैं।

शुक्रवार को शेयर बाजार में रहा काफी उतर चढ़ाव :

कोरोना वायरस के चलते लगातार शेयर बाजार में काफी उतर-चढ़ाव देखा जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले तो 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकना पड़ी थी, लेकिन उसके बाद शेयर बाजार में कुछ तेजी का माहौल नजर आया। शेयर बाजार में ऐसा पिछले 12 साल में पहली बार हुआ था जब कारोबार को रोकने की नौबत आई हो। वहीं, आज फिर से शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

एक एक घंटे के अंतर पर सेंसेक्स :

  • 03:15 बजे सेंसेक्स 2711.19 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 31,392.29 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 763.45 अंक लुढ़क कर 9,191.75 पर पहुंचा।

  • 02:18 बजे सेंसेक्स 2352.64 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 31,750.84 पर पहुंचा। बजे निफ्टी 682.15 पॉइंट नीचे 9,273.05 पर पहुंचा।

  • 01:55 बजे सेंसेक्स 1974.91 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 32,128.57 पर पहुंचा। बजे निफ्टी 554.25 पॉइंट नीचे 9,400.95 पर पहुंचा।

  • 12:55 बजे सेंसेक्स 1842.76 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 32,260.72 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 530.75 पॉइंट नीचे 9,424.45 पर पहुंचा।

  • 1159 बजे सेंसेक्स 1732.96 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 32,370.52 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 484.50 पॉइंट नीचे 9,470.70 पर पहुंचा।

  • 10:55 बजे सेंसेक्स 1383.96 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 32,719.52 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 382.30 पॉइंट नीचे 9,572.90 पर पहुंचा।

  • 9:48 बजे सेंसेक्स 1720.20 अंक की गिरावट के साथ गिरकर 32,383.28 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 484.35 पॉइंट नीचे 9,470.85 पर पहुंचा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co