Coca-Cola की पीली बोतल कैप के पीछे की कहानी
Coca-Cola की पीली बोतल कैप के पीछे की कहानीSocial Media

Coca-Cola क्यों बनाती है साल में एक बार पीले रंग का ढक्कन, जाने क्या है इसका राज़

Coca-Cola की बॉटल सबको याद होगी, लेकिन क्या आपको पता हैं Coca-Cola साल में एक बार बॉटल का ढक्कन पीले रंग का बनाती है। हममें से बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे। तो चलिए जानें कंपनी ऐसा क्यों करती है ?

राज एक्सप्रेस। जैसे-जैसे गर्मियां आती हैं, वैसे वैसे लोग गन्ने का रस, नीबूपानी या कोल्ड्रिंक जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना पसंद करने लगते हैं। गर्मियों के दिनों में मार्केट में बहुत से ब्रांड की कोल्ड्रिंक मिलती हैं, लेकिन आप और हम में से बहुत से लोग तो 'कोक' (Coke) लवर होंगे। Coke का मतलब तो सभी जानते ही हैं। क्योंकि, बचपन से एक टैग लाइन जो हम सुनते आरहे हैं कि, 'ठंडा मतलब Coca-Cola'। Coca-Cola की बॉटल भी आपको याद ही होगी ट्रांसपेरेंट बॉटल पर लाल ढक्कन और लाल Coca-Cola का रैपर, लेकिन क्या आपको पता हैं Coca-Cola साल में एक बार बॉटल का ढक्कन पीले रंग का बनाती है। हममें से बहुत कम लोग ही यह बात जानते होंगे। तो चलिए जानें कंपनी ऐसा क्यों करती है ?

Coca-Cola क्यों बनाती है बॉटल का पीले रंग का ढक्कन :

जी हां, आप और हम बचपन से ही Coca-Cola पीते आए हैं और उसकी बॉटल्स को देखते आएं हैं, लेकिन फिर भी हम में से ज्यादातर लोग यह बात जानते ही नहीं हैं कि, Coca-Cola कंपनी साल में एक बार बॉटल का ढक्कन पीले रंग का बनाती है। तो अब बात करते हैं इस पर कि, कंपनी ऐसा क्यों करती है ? तो, बता दें कंपनी का पीले रंग का ढक्कन बनाना अलग इसलिए है क्योंकि, इस बॉटल में भरी हुई भरी जाने वाली कोक (coke) का कलर भी नॉर्मल कोक के कलर से अलग होता है। इस कोक को कंपनी 'कोशर कोक' (kosher coke) के नाम से बेचती हैं। कंपनी अपने इस 'कोशर कोक' को Coca-Cola से थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसे पीले रंग के ढक्कन की बॉटल में बेचती हैं।

क्यों बनती है कंपनी पिला ढक्कन ?

बताते चलें, कोशर कोक' का सीधा संबंध यहूदियों (Jewish) से जुड़ा है। दरअसल, यहूदियों का एक धार्मिक त्यौहार 'पासओवर' (Passover) बसंत के महीने में मनाया जाता। इस त्यौहार में यहूदी लोग स्पेशल डाइट फॉलो करते हैं। यह कुछ दिनों का होता है। इन दिनों के दौरान यहूदी लोग गेहूं, जई, राई, जौ, मक्का, चावल और बीन्स नहीं खा सकते हैं और Coca-Cola एक कॉर्न सिरप होता है। इसलिए वह इसे नहीं पी पते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए Coca-Cola कंपनी साल में एक बार अपना ख़ास प्रकार की कोक यानी कोशर कोक मार्केट में लॉन्च करती है। इसमें कॉर्न सिरप के स्थान पर चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। Kosher Coke की मार्केटिंग पीले ढक्कन से ही की जाती है। जिससे इसे तुरंत पहचाना जा सके।

क्या है 'कोशर कोक' ?

बताते चलें, 'कोशर कोक' एक स्पेशल कोक होता है। इसका टेस्ट नॉर्मल कोक से ज्यदा अच्छा होता है। साथ ही इसमें Fructose की मात्रा भी कम पाई जाती है। यह साल में एक बार आता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे जानते नहीं हैं, लेकिन जो लोग इसे जानते हैं वह लोग इसे भारी मात्रा में ख़रीद लेते हैं। इसकी कीमत नॉर्मल Coca-Cola जितनी ही होती है। यह 'कोशर कोक' बसंत के समय मे ही मिलती हैं। बता दें, वर्तमान समय में बसंत का सीजन ही चल रहा है और यहूदियों का एक धार्मिक त्यौहार Passover अगले महीने यानी 5 अप्रैल 2023 की शाम से शुरू होकर 13 अप्रैल 2023 चलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com