मुकेश अंबानी बनवाने जा रहे चिड़ियाघर
मुकेश अंबानी बनवाने जा रहे चिड़ियाघरSyed Dabeer Hussain - RE

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ख़ारिज कर मुकेश अंबानी को दी चिड़ियाघर बनाने की मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी जल्द दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर (Zoo) बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी मंजूरी मिल गई है।

राज एक्सप्रेस। आज मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्हें भारत के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक के रूप में जाना जाता है। यदि मुकेश अंबानी के सिर्फ लॉकडाउन में हासिल करें अचीवमेंट की बात करें तो, उनकी कंपनी ने मात्र 2-3 महीनों के दौरान लगभग 14-15 कंपनियों के साथ डील फाइनल की है। वहीं, अब वह कुछ नया करने जा रहे है। उनकी इस नई योजना के तहत वह जल्द ही एक चिड़ियाघर (Zoo) बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी मंजूरी मिल गई है।

चिड़ियाघर बनवाने की घोषणा :

दरअसल, मुकेश अंबानी ने जल्द ही एक चिड़ियाघर (Zoo) बनाने वाले हैं। उन्होंने जानकारी पहले देते हुए बताया था कि, 'वह यह चिड़ियाघर अपने गृह राज्य यानी गुजरात में बनवाने जा रहे हैं।' यह दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा। इस मामले में जानकारी रिलायंस में कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नाथवानी ने देते हुए बताया है कि, 'मुकेश अंबानी जो चिड़ियाघर बनवाने जा रहे है वो साल 2023 में खुलने की उम्मीद है।' अब इस चिड़ियाघर के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी अनुमति दे दी है। इस बारे में RIL की एग्जीक्यूटिव कमिटी ने पुष्टि की है।

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका :

बताते चलें, “ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर” (GZRRC) द्वारा जामनगर गुजरात में बनने वाले चिड़ियाघर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस मामले में न्यायमूर्ति दिनेश महेश्वरी और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि “ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर” (GZRRC) एक कानूनी और मान्यता प्राप्त चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर है। हमें इसमें विवाद की कोई वजह नजर नही आती।“

इस चिड़ियाघर में होंगी 100 अलग-अलग प्रजातियां :

बताते चलें, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा बनाया जाने वाला चिड़ियाघर (Zoo) गुजरात के जामनगर में बनाया जाएगा। इस चिड़ियाघर को मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। जिसे 280 एकड़ जमीन पर बनाने की योजना है। इस चिड़ियाघर में 100 अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलेंगे। यहां, भारत और दुनियाभर के जानवर, पक्षी और सांपों की 100 अलग-अलग प्रजातियां होगी। ख़बरों की मानें तो यह प्रॉजेक्ट लॉकडाउन के कारण देर से बन पा रहा है, लेकिन RIL एग्जीक्यूटिव कमिटी ने इसे 2 साल में पूरा तैयार करने की बात कही है।

निदेशक ने बताया :

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक परिमल नथवाणी ने कहा कि, 'इस चिड़ियाघर को ग्रीन जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम के नाम से जाना जाएगा। RIL को केंद्र और राज्य सरकार से जू प्रोजेक्ट के संबंध में जरूरी सभी आवश्यक अनुमति पहले ही मिल चुकी है। यह परियोजना कोविड-19 के कारण विलंबित हो गई है, लेकिन हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।'

कई सेक्शन में रखे जाएंगे जानवर :

इस चिड़ियाघर में जानवरों के कई सेक्शन रखे जाएंगे जैसे- फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस, इंसेक्ट लाइफ, ड्रैगंस लैंड, एक्सोटिक आइलैंड. इस जू में आप बार्किंग डीयर, स्लेंडर लोरिस, स्लॉथ बियर, फिशिंग कैट, कोमोडो ड्रैगन, इंडियन वुल्फ और रोजी पेलिकन, जैगुआर, अफ्रीकन लॉयंस, शुतुरमुर्ग, जिराफ, काइमैन, चीते, अफ्रीकी हाथी और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सहित विभिन्न जानवरों को देख पाएंगे। इसमें फ्रॉग हाउस में करीब 200 अलग-अलग प्रजाति के मेंढक भी देखने को मिलेंगे। वहीं, एक्वेटिक किंगडम में 350 तरह की मछलियां रखी जाएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co