‘लव जिहाद’ के चलते ‘तनिष्क ज्वेलर’ को बॉयकॉट करने की मांग जोरों पर

देश के कई बड़े मुद्दों में एक हिंदू-मुस्लिम और ‘लव जिहाद’ का मुद्दा भी काफी पेंचीदा है। वहीं, ‘तनिष्क ज्वेलर’ के नए प्रचार के कारण ट्वीटर पर #BoycottTanishq हैशटैग काफी ट्रेंड करता नजर आरहा है।
#BoycottTanishq
#BoycottTanishqSyed Dabeer Hussain - RE

#BoycottTanishq : देश के कई बड़े मुद्दों में एक हिंदू-मुस्लिम और ‘लव जिहाद’ का मुद्दा भी काफी पेंचीदा हैं। आज भी कई लोगों में हिन्दू मुस्लिम को लेकर अलग-अलग प्रकार की भावनाएं रखते हैं। इन्हीं भावनाओं को 'लव जिहाद' का नाम भी दिया गया हैं। आज इस 'लव जिहाद' के चलते ही ‘तनिष्क ज्वेलर’ को बायकॉट करने की मांग बहुत ही जोरों पर उठ रही हैं। इतना ही नहीं इसी के चलते सोशल मिडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर #BoycottTanishq हैशटैग काफी ट्रेंड करता नजर आरहा है। जानिए क्या है मामला...

क्या हैं मामला ?

दरअसल, गहने बेचने वाली बहुचर्चित ज्वेलर कंपनी ‘तनिष्क ज्वेलर’ ने शुक्रवार यानि 9 अक्टूबर को एक अपना एक नया ऐड रिलीज किया था। इस ऐड वीडियो में एक हिन्दू गर्भवती महिला की मुस्लिम परिवार में गोद भराई की रस्म होते दिखाई जा रही है। जो कि, ‘तनिष्क' की ज्वेलरी पहनी है और गहनों से लदी हुई एक महिला गोदभराई की रस्म के लिए तैयार हो रही है। इस वीडियो को देख कर लोगों का गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि, ‘तनिष्क ज्वेलरी’ के इस वीडियो ऐड में जिस जोड़ी को दिखाया गया है, वो इंटरफेथ कपल अर्थात अलग-अलग धर्म के पति-पत्नी दिखाए गए हैं। बस इस नए प्रचार के वीडियो जारी होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

क्या हैं वीडियो में ?

बताते चलें, इस प्रचार के वीडियो में जो महिला दिखाई गई है वो पारम्परिक साड़ी, बिंदी और गहने पहने हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वो हिन्दू है। जबकि, उसके साथ परिवार में जो अन्य लोग दिखाए गए हैं, वह सभी मुस्लिम हैं। महिला के साथ एक बुजुर्ग महिला दिखाई गई हैं उन्होंने भी बिंदी भी नहीं लगाई है, जिससे उनके मुस्लिम होने का अंदाजा लगाया जा रहा हैं। परिवार के लोग गहनों से लदी हिन्दू महिला को सरप्राइज के लिए बगीचे में लेकर जा रहे होते हैं। बैकग्राउंड में दीपमालाएँ हैं और नटराज की प्रतिमा भी है। इसके अलावा परिवार में शामिल एक बुजुर्ग भी साज-सजावट में व्यस्त दिखाई दे रहे है। बैकग्राउंड में एक महिला कहती है,

“रिश्ते हैं कुछ नए-नए, धागे हैं कुछ कच्चे-पक्के। अपने बल से इन्हें सहलाएँगे, प्यार पिरोते जाएँगे। एक से दूजा सिरा जोड़ देंगे, एक बँधन बनते जाएँगे।”

वीडियो के अंत में दिखाया :

वीडियो के अंत में गहनों से लदी महिला अपनी सास से कहती है, “ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है न?” तब सास कहती है, “पर बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न?“ इसके बाद ‘एक जो हुए हम, तो क्या ना कर जाएँगे।‘ इस के साथ ही वीडियो ख़तम हो जाता है। इस वीडियो में ‘एकता’ की बात की गई है। हालाँकि, इस वीडियो में हिन्दू महिला की मुस्लिम परिवार में शादी होने के बाद उसे काफी प्यार मिल रहा है यह दिखा कर एकता दिखाने की कोशिश की गई है, परंतु लोगों ने इसे 'लव जिहाद' बताते हुए ‘तनिष्क ज्वेलर’ को बॉयकॉट करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com