ऑक्सीजन की कमी के बीच टाटा समूह भी सप्लाई के लिए आया आगे

देश में नमक से लेकर हर एक बड़े क्षेत्र में अपने प्रॉडक्ट के लिए जाने जाने वाले टाटा समूह (Tata Group) ने भी कोरोना के चलते आरही ऑक्सीजन की कमी से उठ रही समस्या के लिए आगे आने का फैसला किया है।
ऑक्सीजन की कमी के बीच टाटा समूह भी सप्लाई  के लिए आया आगे
ऑक्सीजन की कमी के बीच टाटा समूह भी सप्लाई के लिए आया आगेKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। जहां भारत कोरोना महामारी जैसे बड़े संकट से जूझ रहा है। वहीं, देश को अब कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी से पैदा होने वाली समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। पूरे देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से जुड़ी खबरें लगातार सामने आरही है। ऐसे में देश के नामी उद्योगपतियों ने इस परेशानी से निपटने की जिम्मेदारी उठाने की ठान ली है, इसी के चलते देश में नमक से लेकर हर एक बड़े क्षेत्र में अपने प्रॉडक्ट के लिए जाने जाने वाले टाटा समूह (Tata Group) ने भी मदद के लिए आगे आने का फैसला किया है।

टाटा समूह का बड़ा फैसला :

दरअसल, देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते अस्पतालों ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। यह हाल देश के एक या दो राज्यों के अस्पतालों का नहीं है बल्कि देशभर के कई राज्यों से ऐसी खबरें लगातार आरही है। ऐसे में अब टाटा समूह ने भी भारत में आरही इस समस्या को कुछ हद तक काम करने के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की आवाजाही के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनर्स आयात करने का फैसला किया है। कंपनी के इस कदम से देश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत दूर होने में काफी मदद मिलेगी।

कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी :

बताते चलें, इस बारे में जानकारी देते हुए टाटा समूह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि

'भारत के लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी की अपील प्रशंसनीय है और हम टाटा समूह में, COVID-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। ऑक्सीजन संकट को कम करने के लिए, यह स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

टाटा समूह

कंपनी का दूसरा ट्वीट :

कंपनी ने अपने एक अलावा कंपनी ने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि, 'टाटा समूह तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात कर रहा है।'

बताते चलें, इससे पहले देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (RIL) ने भी देश कजे कई राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई करने का ऐलान किया है। इस बारे में पूरी जानकारी पड़ने के लिए - क्लिक करें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com