Tata Motors और Mahindra के जनवरी 2022 में हुई बिक्री के आंकड़े जारी

ऑटो कंपनियां पिछले कुछ समय में बहुत ही तेजी से वाहन लांच करने में जुटी रहीं। वहीं, अब प्रमुख वाहन कंपनी Tata Motors और महिंद्रा (M&M) ने जनवरी, 2022 में की अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।
Tata Motors और Mahindra के जनवरी 2022 में हुई बिक्री के आंकड़े जारी
Tata Motors और Mahindra के जनवरी 2022 में हुई बिक्री के आंकड़े जारीSyed Dabeer Hussain - RE

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गईं थीं। उस दौरान पूरे मार्केट में न कोई वाहन लांच हुए और न कोई वाहन की बिक्री हुई थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे करके सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पूरी तरह पटरी पर आ गईं। इसका मुख्य कारण यह था कि, ऑटो कंपनियां पिछले कुछ समय में बहुत ही तेजी से वाहन लांच करने में जुटी रहीं। वहीं, अब प्रमुख वाहन कंपनी 'टाटा मोटर्स' (Tata Motors) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने जनवरी, 2022 में की अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।

Tata Motors की बिक्री आंकड़े :

भारत की प्रमुख वाहन कंपनी Tata Motors ने जनवरी, 2022 ने कुल बिक्री में 27% की बढ़त दर्ज की है और इस बढ़त के साथ कंपनी की बिक्री का आंकड़ा बढ़कर 76,210 यूनिट्स का रहा। हालांकि, इसमें अंतरराष्ट्रीय बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए कंपनी ने एक बयान भी साझा किया है। जिसमें बताया कि, कंपनी ने जनवरी, 2021 में 59,866 वाहन की बिक्री की। इसके अलावा घरेलू बाजार में कंपनी ने सालाना आधार पर 26% बढ़त के साथ 72,485 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल की सामान अवधि में कंपनी ने 57,649 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Tata Motors के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री :

Tata Motors कंपनी द्वारा आलोच्य महीने के दौरान की गई कुल बिक्री 40,777 यूनिट्स की रही। जबकि, जनवरी, 2021 में कंपनी ने 26,978 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस प्रकार Tata Motors की जनवरी 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 5% बढ़कर होकर 2,892 यूनिट्स पर पहुंच गई। इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2021 में 514 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Mahindra की बिक्री आंकड़े :

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) की जनवरी, 2022 में हुई बिक्री की बात की जाए तो, इस दौरान कंपनी ने कुल बिक्री में 19.55% की बढ़त दर्ज की है। इस प्रकार आंकड़ा बढ़कर 46,804 यूनिट्स पर पहुंच गया है। कंपनी ने मंगलवार इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले साल की सामान अवधि में कंपनी ने कुल 39,149 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, जनवरी, 2022 के दौरान उसने घरेलू बाजार में 19,964 यूनिट्स की बिक्री की और पिछले साल 2021 के इसी महीने में कंपनी ने 20,634 यूनिट्स की बिक्री की थी।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री :

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जनवरी 2022 में बढ़कर 23,979 यूनिट्स पर पहुंच है। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने इस श्रेणी में 16,229 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने इस मामले में कहा है कि, 'पिछले महीने उसका निर्यात 2,861 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 2,286 इकाई था।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com