देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेट्रिक कार बनी Tata Motors की 'Nexon EV'

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने पिछले दिनों इलेक्ट्रिक कार Nexon EV की कीमत घटाई थी। यहीं कारण है कि, Tata Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेट्रिक कार बन गई है।
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेट्रिक कार बनी Tata Motors की 'Nexon EV'
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेट्रिक कार बनी Tata Motors की 'Nexon EV'Social Media

ऑटोमोबाइल। आज विदेश के साथ ही भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ता नजर आ रहा है। भारत में बढ़ रही लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय में भारत और भारत के बाहर की मौजूदा वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा नई कंपनियों ने भी भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। जिसके चलते देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में कॉम्पटीशन काफी बढ़ गया है। यही कारण था कि, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने पिछले दिनों इलेक्ट्रिक कार Nexon EV की कीमत घटाई थी। यहीं कारण है कि, Tata Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेट्रिक कार बन गई है।

सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेट्रिक कार :

दरअसल, देश में लगातार बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के चलते आज ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं। इसी के चलते पिछले महीनों Tata Motors ने अपनी सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV की कीमतें घटा दी थी। इसके बाद से तो जैसे Tata Motors की इलेक्ट्रिक कार Nexon EV लोगों की सबसे लोकप्रिय कार बन गई है। इसी के चलते पिछले कुछ समय में कंपनी की Tata Nexon EV को देश भर के लोगों ने सबसे ज्यादा ख़रीदा है इसलिए, Tata Nexon EV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेट्रिक यात्री कार बन गई है।

Tata Nexon EV बिक्री का आंकड़ा :

बढ़ते पेट्रोल डीजल के चलते अब लोग इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी का सीधा फायदा Tata Motors कंपनी को मिला है। इसी के चलते कंपनी को उम्मीद है कि, 'Tata Nexon EV की सेल्स जल्द ही 5% के आंकड़े को छू लेगी। यदि in आंकड़ो पर नजर डालें तो, वित्तवर्ष 2022 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में कंपनी ने Tata Nexon EV की कुल 1,766 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इस दौरान कंपनी की कुल 53,800 गाड़ियां बिकी हैं।

Tata Motors का दावा :

दरअसल, Tata Motors कंपनी का दावा है कि, ' टाटा नेक्सॉन EV की डिमांड गाड़ी के डीजल मॉडल जितनी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पीबी बालाजी ने कहा है कि जुलाई 2021 में नेक्सॉन ईवी के लिए बिलकुल डीज़ल वेरिएंट के बराबर ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने कहा कि FAME-II बेनिफिट्स और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के चलते ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।'

Tata Nexon EV की कीमत :

बताते चलें, Tata Nexon EV के तीन वेरिएंट्स हैं। जो कि, XM, XZ+ और XZ+ Lux ट्रिम में उपलब्ध है। यह अपने सेगमेंट में किसी भी अन्य एसयूवी की तुलना में बहुत ज्यादा सस्ती हैं। इन SUV में से,

  • Tata Nexon कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस ट्रिम XM की शुरुआती कीमतें 13.99 लाख रुपये हैं।

  • XZ + की शुरुआती कीमतें 15.40 लाख रुपये है।

  • XZ Lux ट्रिम की की शुरुआती कीमतें 16.40 लाख रुपये है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com