Tata Power ने भारत में स्थापित किए 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

अन्य देशों के साथ भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ रही है। इसी कड़ी में Tata Power ने अब तक देश में 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाए है। इस मामले में जानकारी कंपनी ने खुद दी है।
Tata Power ने भारत में स्थापित किए 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन
Tata Power ने भारत में स्थापित किए 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन Social Media

राज एक्सप्रेस। आज अन्य देशों के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग जोरों से बढ़ रही है। इसका एक मुख्य कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें भी हो सकती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने के लिए देश में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन्स की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, भारत में इसकी शुरुआत हो चुकी है। देश के पहले पब्लिक 'इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन' की शुरुआत दिल्ली में होने के बाद से अब कई कंपनियां लगातार इसके लिए आगे आरही हैं। इसी कड़ी में टाटा पावर (Tata Power) ने अब तक देश में 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। इस मामले में जानकारी कंपनी ने खुद दी है।

Tata Power ने दी जानकारी :

दरअसल, आज भारत भी इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में काफी आगे बढ़ रहा है। भारत में भी लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करते नजर आरहे हैं। ऐसे में देश में अब कई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने पर ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड बिजली कंपनियों में शामिल Tata Power ने बड़ा ऐलान कर बताया है कि, 'कंपनी के पास अब देश भर में 1,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क है। 1,000 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों का यह नेटवर्क Tata Power के ग्राहकों के लिए कार्यालयों, मॉल, होटलों, खुदरा दुकानों और सार्वजनिक पहुंच के स्थानों के लिए ईवी चार्जिंग की समस्या को हल करता है, जिससे ग्राहक रेंज की चिंता से बेफ्रिक होकर ड्राइव कर सकते हैं।'

कंपनी का बयान :

कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि, 'करीब 10,000 घरेलू ईवी चार्जिंग पॉइंट हैं, जो वाहन मालिकों के लिए ईवी चार्जिंग को सुपर-सुविधाजनक बनाते हैं, Tata Power ईजेड चार्जर्स इकोसिस्टम सार्वजनिक, कैप्टिव, बस/फ्लीट और होम चार्जर्स की पूरी रेंज को कवर करता है। Tata Power ने सबसे पहले मुंबई में चार्जर लगाने शुरू किए थे। जिसके बाद से Tata Power ईवी चार्जिंग पॉइंट अब लगभग 180 शहरों में मौजूद हैं। वहीं कंपनी की योजना 10,000 चार्जिंग स्टेशनों के आधार के साथ-साथ पूरे देश में राजमार्गों को ई-हाईवे बनाने में सक्षम करने की है।'

Tata Power ने तैयार किया सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म :

बताते चलें, Tata Power ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के साथ ही ईवी चार्जिंग के ग्राहकों के लिए एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है, जो कि, मोबाइल-आधारित एप्लिकेशन बेस्ड है इसे टाटा पावर ईजेड चार्ज (Tata Power EZ Charge) के नाम से जाना जाता है। इस ऐप के माध्यम से ईवी चार्जिंग स्टेशनों का पता आसानी से लगया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने और बिल भुगतान ऑनलाइन करने में इस ऐप को इस्तेमाल किया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com