Tata Sons के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का निधन
Tata Sons के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का निधन Social Media

Tata Sons के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार के निधन से Tata Group में शोक का माहौल

बहुचर्चित कंपनियों में शुमार टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार के निधन की खबर सामने आई है। उनका निधन 84 वर्ष में दिल का दौरा पड़ने से हो गया है।

राज एक्सप्रेस। पिछले साल देश की बड़ी और बहुचर्चित कंपनियों में शुमार टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के एक एक्सीडेंट के दौरान निधन होने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब Tata Sons के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार के निधन की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उनका निधन 84 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया है।

Tata Sons के पूर्व निदेशक का निधन :

दरअसल, Tata Sons के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का 84 वर्ष की उम्र में रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया है। बता दें, Tata Sons के लिए कृष्णकुमार एक बड़ा नाम था। क्योंकि, वह रतन टाटा के भरोसेमंद सहयोगियों में शुमार थे। इतना ही नहीं वह Tata Sons के मानद चेयरमैन रतन टाटा के करीबी भी थे। उन्होंने Tata Group की कंसल्टेंसी फर्म, आरएनटी एसोसिएट्स और समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों सभी में अपना योगदान दिया। उनके पास Tata Group की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 66% हिस्सेदारी थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे Tata Group में शोक का माहौल है।

रतन टाटा ने जताया शोक :

कृष्णकुमार के निधन पर Tata Sons के चेयरमैन रतन टाटा ने शोक प्रकट किया। रतन टाटा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि, 'मेरे दोस्त और सहयोगी आर.के. कृष्णकुमार के निधन पर मुझे जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मैं हमेशा उस सौहार्द को याद रखूंगा जो हमने समूह के भीतर और व्यक्तिगत रूप से साझा किया था। वह टाटा समूह और टाटा ट्रस्ट्स के सच्चे दिग्गज थे और सभी को उनकी कमी खलेगी।'

Tata Sons के चेयरमैन ने जताया दुख :

वर्तमान समय में Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि, 'कृष्ण कुमार टाटा के एक दिग्गज और समर्पित सदस्य थे। जिन्होंने अपने जीवनकाल में टाटा समूह के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। मुझे उन्हें जानने का सौभाग्य मिला और जो सबसे अलग था  वह हमेशा कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करना चाहते थे और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना चाहते थे। हम उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं और हमें उनकी कमी खलेगी।' 

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co