भारत में खत्म हुआ Tata Motors की 'Tigor EV' का इंतज़ार

भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आज अपने अपने एंट्री लेवल मॉडल टियागो (Tiago) का एक इलेक्ट्रिक वर्जन 'Tigor EV' लांच कर दिया है।
भारत में खत्म हुआ Tata Motors की 'Tigor EV' का इंतज़ार
भारत में खत्म हुआ Tata Motors की 'Tigor EV' का इंतज़ारSocial Media

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थीं, लेकिन अब लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है। क्योंकि, अब ऑटो कंपनियां आए दिन अपनी नई-नई गाड़ियां लांच कर रही हैं या फिर अपने पुराने मॉडल को ही अपडेट करके उन्हें रीलांच कर रही हैं। जिससे उनकी बिक्री में काफी बढ़त दर्ज की जा रही हैं। इसी कड़ी में भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आज अपने अपने एंट्री लेवल मॉडल टियागो (Tiago) का एक इलेक्ट्रिक वर्जन 'Tigor EV' लांच कर दिया है।

Tigor EV की कीमत :

दरअसल, आज दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी तेजी से देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय तक पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण सिर्फ कुछ ही कार निर्माता कंपनियां करती आरही थीं, लेकिन बहुत कम समय में बहुत सी नई स्टार्टअप और पुरानी कंपनियों ने भी अपने नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। वहीं, इसी कड़ी में अब भारत की वाहन कंपनी Tata Motors ने आज अपनी इलेक्ट्रिक कार Tigor EV भारतीय बाजार में लांच कर दी है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो, जान लें कि, Tata Tigor के इलेक्ट्रिक वर्जन की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है। बता दें, कंपनी ने Tata Tigor EV के तीन वेरिएंट लांच किए हैं। इस कार के लांच से अब Tata Motors की भारत में दो इलेक्ट्रिक कार हो गई हैं।

  • Tata Tigor EV XE की कीमत 11.99 लाख रुपये

  • Tata Tigor EV XM की कीमत 12.49 लाख रुपये

  • Tata Tigor EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपये

Tata Tigor EV के फीचर्स :

  • New Tata Tigor EV सिंगल चार्ज में 350 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

  • यह कार Ziptron तकनीक पर बेस्ड है।

  • ये नई इलेक्ट्रिक कार Tigor के पेट्रोल फेसलिफ्ट मॉडल पर ही बेस्ड है।

  • डिज़ाइन की बात है तो ये कार पेट्रोल मॉडल जैसा ही है।

  • इसमें पारंपरिक ग्रिल के जगह पर एक नया चमकदार ब्लैक पैनल दिया गया है, जिसमें पूरे सेटअप को हाइलाइट करते हुए इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट शामिल है।

  • Tigor EV में हेडलैम्प्स के अंदर और 15-इंच के अलॉय व्हील्स पर भी ब्लू हाइलाइट्स दिया गया है।

  • ये कार एक बार फुल चार्ज करने पर 306 किलोमीटर तक चलेगी।

  • इस कार का केबिन भी वर्तमान में मिल रही Tigor जैसा ही बनाया गया है।

  • कार के भीतर भी ब्लू एक्सेंट का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। जो कि इस कार को इलेक्ट्रिक अपील प्रदान करता है।

  • यह कार की ARAI-certified रेंज है।

  • फीचर्स के तौर पर इस कार में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ कनेक्ट होने वाला 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बहुत कुछ मिलता है।

  • नई टिगोर ईवी देश की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक सेडान कार होगी।

  • सेफ्टी फीचर्स के तौर पर Tigor EV में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर दिया गया है।

  • नई ज़िपट्रॉन तकनीक के साथ, टिगोर ईवी अब फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

  • फास्ट चार्जर से Tigor EV को केवल 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

  • नई टाटा टिगोर ईवी में हिल एसेंट, हिल डिसेंट कंट्रोल, डुअल एयरबैग्‍स के साथ CSC यानी कॉर्नरिंग स्‍टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

  • टाटा मोटर्स इस कार Tigor EV की बैटरी और मोटर के साथ 8 साल / 1,60,000 किमी की वारंटी भी दे रही है।

  • ये कार महज 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

  • Tigor EV में बैटरी को फास्ट चार्जिंग पॉइंट पर महज एक घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। जबकि, घर पर चार्ज होने में इसे 8.5 घंटे लगेंगे।

  • इसका बैटरी पैक भी डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ होता है।

  • इस कार में लिथियम-आयन बैटरी से एक स्थायी मैग्नेट एसी मोटर जुड़ी होती है, जो कार को लगातार करंट की सप्लाई करती है।

Tigor EV की बैटरी :

Tigor EV में बैटरी की बात की जाए तो, कंपनी इस कार में 55kW का इलेक्ट्रिक मोटर और 26kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो कि 74bhp (55kW) तक की पावर और 170Nm तक का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। जो, मात्र 5.9 सेकेंड में इसे 60kmph की स्पीड से चला सकेंगे। टाटा मोटर्स इस कार पर 8 साल और 1,60,000 km तक की बैटरी की गारंटी देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co