होली पर TCS देगी कर्मचारियों को वेतन बढ़ा कर बड़ा तोहफा

IT सेक्टर की बहुचर्चित कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (TCS) ने अपने कर्मचारियों के वेतन में इजाफा करने की घोषणा की है। बता दें, कंपनी अपने कर्मचारियों को यह खुशखबरी 6 महीने में दूसरी बार दे रही है।
होली पर TCS करेगी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा
होली पर TCS करेगी कर्मचारियों के वेतन में इजाफाSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश के IT सेक्टर की बहुचर्चित कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (TCS) के कर्मचारियों को होली के त्योहार पर मिलने वाला है बहुत बड़ा तोहफा। क्योंकि, TCS कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में इजाफा करने की घोषणा की है। बता दें, कंपनी अपने कर्मचारियों को यह खुशखबरी 6 महीने में दूसरी बार दे रही है।

TCS करेगा कर्मचारियों के वेतन में इजाफा :

दरअसल, पिछले साल पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ा है। इसके चलते सभी IT कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी थी। यह सुविधा देने वाली कंपनियों में टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (TCS) भी शामिल है। वहीं, अब होली के तोहार पर TCS कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़े तोहफे के रूप में उनके वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कम्पनी कर्मचारियों के वेतन में यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2021-22 से करेगी। कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन में यह बढ़ोतरी 6 महीने में दूसरी बार की है।

कितना बढ़ेगा वेतन :

बताते चलें, TCS कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में अगले वित्त वर्ष के लिए 6-7% की बढोतरी करेने जा रही है। बता दें वर्तमान समय में TCS कंपनी में लगभग 4.7 लाख कर्मचारी कार्यरत है। जिन्हें वेतन में बढोतरी का फायदा मिलेगा। त्यौहार के इस मौके पर किसी भी कंपनी के कर्मचारियों के लिए ऐसा ऐलान किसी बहुत बड़े तोहफे से कम नहीं है। उस पर भी तब जब कंपनी यह बढोतरी 6 महीनों के दौरान दूसरी बार करने जा रही हो। बता दें, इससे पहले TCS कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में बढोतरी पिछले साल यानी 2020 में की थी।

वेतन में की कुल 14-15% की बढ़त :

बताते चलें, पिछले साल कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में जब कई सारी कंपनियां आर्थिक तंगी का सामना कर रही थी। उस दौरान भी TCS कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की थी। तब हुई बढ़ोतरी और अब होने वाली बढ़ोतरी को मिलाकर देखा जाये तो कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में कुल 14-15% की बढ़त करने पर विचार कर रही है। बता दें, TCS ने कोरोना से बने हालातों के बीच भी इंडस्‍ट्री नियमों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की थी। साथ ही कंपनी ने तब अपने कर्मचारियों का प्रमोशन भी दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co