भारत के 10 शहर जहां इंटरनेट स्पीड है शानदार
भारत के 10 शहर जहां इंटरनेट स्पीड है शानदारSyed Dabeer Hussain - RE

भारत के 10 शहर जहां इंटरनेट स्पीड है शानदार, क्या आपका शहर भी है शामिल?

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट सभी की जरूरत बन गया है। लेकिन इंटरनेट पर कुछ भी देखने से पहले बात होती है इंटरनेट स्पीड की। आज हम आपको टॉप शहरों की इंटरनेट स्पीड के बारे में बताने वाले हैं।

राज एक्सप्रेस। भारत में इस समय मोबाइल डेटा और इंटरनेट प्लान दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ते हैं। लेकिन जब बात इंटरनेट स्पीड की आती हैं तो हम बहुत पीछे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत मोबाइल इंटनरेट स्पीड के मालमे में दुनिया में 115वें स्थान पर है, जबकि ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 70वें स्थान पर हैं। हालांकि हमारे देश में 5G सेवाओं की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है, जिसके बाद भारत में भी इंटनरेट स्पीड बढ़ने की उम्मीद हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत के टॉप 10 शहर कौन से है? अगर नहीं! तो चलिए जानते हैं।

1. हैदराबाद :

सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाले शहर का नाम हैदराबाद है। यह भारत का पहला शहर हैं जहां सबसे पहले एक जीबी प्रति सेकंड इंटरनेट सर्विस देने की घोषणा की गई थी। हैदराबाद में औसतन इंटरनेट स्पीड 50-60 एमबी प्रति सेकंड है।

2. चेन्नई :

हैदराबाद के बाद नंबर आता है तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का। देश के चार बड़े महानगरों में से एक चेन्नई में औसतन इंटरनेट स्पीड 41.064 एमबी प्रति सेकंड है।

3. दिल्ली :

देश की राजधानी दिल्ली इस सूचि में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में औसतन इंटरनेट स्पीड 21.996 एमबी प्रति सेकंड है।

4. बैंगलोर :

इस लिस्ट में चौथा नंबर आता है भारत के आईटी हब बैंगलोर शहर का। बैंगलोर में औसतन इंटरनेट स्पीड 21.951 एमबी प्रति सेकंड है।

5. मुंबई :

13.271 एमबी प्रति सेकंड इंटरनेट स्पीड के साथ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत के टॉप 10 इन्टरनेट स्पीड वाले शहरों की सूचि में पांचवें स्थान पर है।

6. अहमदाबाद :

भारत के सबसे विकसित शहरों में से एक अहमदाबाद, इन्टरनेट स्पीड के मामले में देश में छठें नंबर पर है। यहां की औसतन इंटरनेट स्पीड 12 एमबी प्रति सेकंड है।

7. कलकत्ता :

भारत की पुरानी राजधानी कलकत्ता में औसतन इंटरनेट स्पीड 10 एमबी प्रति सेकंड है। इंटरनेट स्पीड के मामले में कलकत्ता देश में सातवें स्थान पर आता है।

8. पुणे :

पुणे शहर भारत के टॉप 10 इन्टरनेट स्पीड वाले शहरों की सूचि में आठवें नंबर पर है। यहां की औसतन इंटरनेट स्पीड 21.996 एमबी प्रति सेकंड है।

9. चंडीगढ़ :

चंडीगढ़ में औसतन इंटरनेट स्पीड 8 एमबी प्रति सेकंड है और इस तरह यह इंटरनेट स्पीड के मामले में देश में नौवें नंबर पर आता है।

10. लखनऊ :

इस सूचि में दसवें नंबर पर आता है उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ। यहां की औसतन इंटरनेट स्पीड 7 एमबी प्रति सेकंड है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com