मार्च 2023 तक है 5G के पहले चरण का विस्तार पूरा होने की उम्मीद
मार्च 2023 तक है 5G के पहले चरण का विस्तार पूरा होने की उम्मीदSyed Dabeer Hussain - RE

मार्च 2023 तक है 5G के पहले चरण का विस्तार पूरा होने की उम्मीद, 200 बड़े शहरों में मिलेगी सेवा

भारत में अब 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। यह सेवा 200 बड़े शहरों में शुरू की जाएंगी। इस मामले में अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है।

5G service : अब भारतवासियों ने देश में वो पल भी देख लिया है। जिस पल में भारत में 5G की सर्विस लॉन्च हुई। इस पल का इंतज़ार हर भारतवासी कई सालों से बेसब्री से कर रहे थे। जी हां, हम उस पल की बात कर रहें हैं ,जब देश में 5G सेवा की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश में 5G सर्विस शुरू की थी। पहले ये खबर सामने आई थी कि, यह सेवा 18 शहरों में शुरू होने जा रही है, लेकिन अब खबर है कि, यह सेवा 200 बड़े शहरों में शुरू की जाएगी। इस मामले में अब केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी :

दरअसल, भारत में अब 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। जो कि दिल्ली से हुई थी। फ़िलहाल यह सेवाएं एयरटेल (Airtel) द्वारा शुरू की गई थी और जल्द ही रिलायंस जिओ (Reliance Jio) द्वारा भी शुरू की जाने वाली हैं। वहीं, अब देशभर के बड़े शहरों में इसकी सर्विस की शुरुआत को लेकर केंद्रीय लेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि,

'पहले चरण के तहत भारत के 200 बड़े शहरों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं दी जाएंगी। पांचवीं पीढ़ी की हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं 2024 तक सभी भारतीयों के लिए उपलब्ध होगी। Airtel और Jio समेत टेलीकॉम कंपनियां 2023 तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेंगी। ओडिशा के कम से कम चार शहरों को मार्च 2023 तक 5जी सेवाएं मिलेंगी और राज्य के 80 प्रतिशत एरिया में अगले साल के अंत तक हाई स्पीड नेटवर्क तक पहुंच होगी।'

अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय लेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

मार्च 2023 तक है पहले चरण का विस्तार पूरा होने की उम्मीद :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च 2023 तक पहले चरण का विस्तार पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। इसी के साथ फिलहाल Airtel भारत के आठ शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में 5G सेवा की शुरुआत हो चुकी है। लॉन्चिंग के दौरान अहमदाबाद, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ और पुणे समेत 13 प्रमुख शहरों को 5G सेवाओं के दायरे में लाया गया है।

वित्त मंत्री का कहना :

बताते चलें, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि, 'भारत की 5G तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है और भारत इसे अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co