Amazon ने फिर की 100 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी
Amazon ने फिर की 100 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनीSyed Dabeer Hussain - RE

Amazon ने फिर की 100 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, अब बारी गेमिंग डिवीजन की

बीते महीनों के दौरान 2 बार छंटनी की जानकारी देने के बाद एक बार फिर Amazon ने छंटनी का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस बार कंपनी अपनी दूसरी यूनिट से कर्मचारियों को निकालने जा रही है।

Amazon again layoffs : बीते साल से ही कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी है। यह कंपनियां कॉस्ट कटिंग तो कभी नुकसान के कारण इस तरह के कदम उठा रही हैं। पिछले साल के आखिरी महीनों से लगातार कई दिग्गज कंपनियां छंटनी का ऐलान करती आई हैं। इनमें कुछ कंपनियां तो एसी हैं जो एक से ज्यादा बार छंटनी कर चुकी हैं। वहीँ, कुछ तीसरी बार यह जानकारी दे रही हैं। इन्हीं कंपनियों में ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनी Amazon का नाम भी शामिल हो चुका है। बीते महीनों के दौरान 2 बार छंटनी की जानकारी देने के बाद एक बार फिर Amazon ने छंटनी का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस बार कंपनी अपनी दूसरी यूनिट से कर्मचारियों को निकालने जा रही है।

Amazon ने फिर किया छंटनी का ऐलान :

दरअसल, Amazon एक दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी है, उसके बाद भी Amazon को बार बार छंटनी की राह अपनानी पड़ रही है। वहीँ, अब Amazon ने फिर अपने तीसरे राउंड की छंटनी करने की जानकारी दी है। तीसरे राउंड में कंपनी ने 100 से ज्यादा एम्प्लॉइज को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इस बार कंपनी ने ये छंटनी गेमिंग डिवीजन से की है। यानी कंपनी ने अपनी वीडियो गेम यूनिट से 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी की है। बता दें, कंपनी इससे पहले कंपनी से दो बार में लगभग 21,500 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाल चुकी है।

मेमो भेज कर दी जानकारी :

Amazon द्वारा की गई छंटनी का सीधा असर प्राइम ग्रोथ, गेम ग्रोथ और कंपनी के सैन डियागो स्टूडियो पर देखने को मिल सकता है। कंपनी के गेम्स के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टोफ हार्टमैन ने छंटनी की जानकारी एंप्लॉयीज को एक मेमो भेज कर दी है। जिसमें लिखा था कि, 'अब कंपनी अपने रिसोर्सेज का इस्तेमाल कंटेंट पर फोकस करने में करेगी। हालांकि यह अपने इनटर्नल डेवलपमेंट इफर्ट्स में निवेश जारी रखेगी। जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा, टीम भी बढ़ती रहेगी।'

Amazon को आ रही लाभ कमाने में दिक्कत :

खबरों की मानें तो, इन दिनों Amazon को गेमिंग और क्राउन चैनल से लाभ कमाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। बता दें, क्राउन चैनल (Crown Channel) ट्विच स्ट्रीमिंग सर्विस का एक एंटरटेनमेंट शो है। Crown Channel द्वारा भी हाल ही में 400 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com