आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुनिया की महान हस्तियों की सेल्फी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुनिया की महान हस्तियों की सेल्फीSyed Dabeer Hussain - RE

महात्मा गांधी से लेकर अल्बर्ट आइंस्टीन तक, अतीत की इन सेल्फी ने सोशल मीडिया पर लूटी महफिल

जॉन मूलर नाम के आर्टिस्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुनिया की महान हस्तियों की सेल्फी लेते हुए तस्वीर बनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

राज एक्सप्रेस। वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है, जो मशीनों में सोचने और समझने की क्षमता विकसित करती है। इस तकनीक के जरिए मशीनें इंसानों की तरह ही हर काम करती हैं। बीते कुछ समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कई तस्वीरें भी बनाई गई हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हुई। चाहे वह मुगलों और अंग्रेजों के बीच हुई युद्ध की तस्वीर हो या फिर होली खेलते हुए लोगों की, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। अब हाल ही में एक कलाकार ने एआई की मदद से अतीत की कुछ ऐसी तस्वीरें बनाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

अतीत की सेल्फी :

दरअसल वर्तमान में सेल्फी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है, जिससे हम दिन में ना जाने कितनी सेल्फी लेते रहते हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि दुनियाभर के प्रमुख नेता और सेलिब्रिटीज के बीच भी सेल्फी लेने का क्रेज है। ऐसे में जॉन मूलर नाम के आर्टिस्ट ने सोचा कि अगर पहले के जमाने में भी स्मार्टफोन होता, तो दुनियाभर के कुछ प्रमुख लोग किस तरह सेल्फी लेते। ऐसे में जॉन मूलर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुनिया की महान हस्तियों की सेल्फी लेते हुए तस्वीर बनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

किन-किन लोगों की बनाई तस्वीर?

जॉन मूलर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन, मदर टेरेसा, हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो, हॉलीवुड अभिनेता एल्विस प्रश्ले, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल, मार्टिन लूथर किंग, जमैका के गायक बॉब मार्ले और अर्जेंटीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा लोगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोगों को आई पसंद :

जॉन मूलर द्वारा बनाई गई यह तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। तस्वीर में महात्मा गांधी जिस तरह से हंसते हुए सेल्फी ले रहे हैं और उनके पीछे पुरुष और महिलाएं खड़ी हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे यह सेल्फी असली हो।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com