Apple iPhone 14 Series Update
Apple iPhone 14 Series Update Social Media

iPhone 14 Series की लांच डेट और सामने आए अपडेट के बाद ग्राहक हुए और भी उत्सुक

वर्तमान समय में मार्केट में iPhone 13 जमकर धमाल मचा रहा है। इसी बीच iPhone 14 Series को लेकर अपडेट की बड़ी खबर आई है। जिसने ग्राहकों की उत्सुकता ओर बढ़ा दी है।

Apple iPhone 14 Update : आज देश-दुनिया में हर किसी के पास स्मार्टफोन है। क्योंकि, स्मार्टफोन न केवल इस्तेमाल की चीज़ रह गया है। बल्कि यह अब जरूरत की चीज़ बन गया है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए देश में कई बड़ी कंपनियां एक से एक स्मार्टफोन निर्मित करती है। इसके अलावा देश का एक बड़ा वर्ग है जो iPhone पसंद करता है। इन ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखते हुए दिग्गज कंपनी Apple एक से एक फीचर्स वाले iPhone लांच करती आई है। इस समय मार्केट में iPhone 13 जमकर धमाल मचा रहा है। इसी बीच iPhone 14 के अपडेट को लेकर बड़ी खबर आई है। जिसने ग्राहकों की उत्सुकता ओर बढ़ा दी है।

iPhone 14 Series को लेकर बड़ा अपडेट :

दरअसल, Apple कंपनी समय समय पर कई बड़े अपडेट और खास फीचर्स के साथ iPhone लांच करती आई है। वहीं, अब कंपनी ने अपने अपकमिंग iPhone को लेकर कुछ अपटेड दिया है। बता दें, कंपनी की अपकमिंग Series iPhone 14 होगी। कंपनी ने इसके अपडेट को लेकर जानकारी दी है कि, iPhone 14 Pro Max और iPhone 14 Pro, iPhone 14 सीरीज के दोनों ही प्रो मॉडल्स अपग्रेडेड कैमरे और बैटरी के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं। इस बार iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max, दोनों ही फोन्स के अल्ट्रा वाइड कैमरे का इमेज सेंसर 1.4μm साइज का हो सकता है जो iPhone 13 Pro Max के 1.0μm साइज से बड़ा होगा ,इस बारे में जानकारी एनलिस्ट मिंग-ची कुओ (Ming-Chi Kuo) द्वारा हाल ही में दी गई थी। उन्होंने यह अपडेट iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लेकर दिया था।

कब होगा लांच :

बताते चलें, Apple कंपनी ने iPhone 14 Series की लांच देते की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि, iPhone 14 Series आने वाले हफ्ते की 7 तारीख यानी 7 सितंबर 2022 को लॉन्च कर दी जाएगी। इस Series में कंपनी iPhone 13 के मॉडल्स जैसे ही iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max तीन मॉडल लांच किए जाएंगे। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लेकर सामने आये अपडेट के बाद ग्राहकों की उत्सुकता इस फोन को खरीदने के लिए और लांच का इंतज़ार और भी ज्यादा बेसब्री से बढ़ जाती है। iPhone 14 Series को साल 2022 का सबसे बड़ी स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च माना जाएगा।

बैटरी को लेकर अपडेट :

बताते चलें, हाल ही में सामने आए अपडेट के तहत iPhone 14 Pro मॉडल्स की बैटरी को लेकर भी एक अपडेट दिया गया था। कंपनी ने बताया था कि, 'इस बार iPhone 14 Series के प्रो मॉडल्स, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max, 30W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। इन मॉडल्स की बैटरी लाइफ काफी अच्छी बताई जा रही है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co