TikTok और UC Browser जैसी 59 चाइनीज ऐप्स भारत सरकार ने की ब्लॉक

बॉयकॉट चाइनीज ऐप के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा चाइनीज ऐप्स को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताते हुए इनके खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है।
Chinese Apps Blocked in india
Chinese Apps Blocked in india Social Media

राज एक्सप्रेस। एक तरफ पहले से कोरोना वायरस के चाइना से आने की बात सामने आने पर भारत सहित कई देशों में चीन को लेकर गुस्सा था। वहीं, अब लद्दाख के बॉर्डर पर चाइना द्वारा की गई कार्यवाही से जुड़ी समस्याओं के बाद से भारत चाइना के सामान का बहिष्कार कर रहा हैं। सभी भारतीय चाइना का विरोध तेजी से कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लोग चाइना में बनी एप्लीकेशंस के इस्तेमाल पर रोक लगाने की बातें कर रहे थे। इन्हे बॉयकॉट और अनइंस्टॉल्ड कर रहे थे। ऐसे में अब भारत सरकार द्वारा इन चाइनीज ऐप्स को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताते हुए इनके खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने का बड़ा फैसला :

बताते चलें, चीन और भारत के बीच चल रहे तनाव और विवाद को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए TikTok और UC Browser जैसी 59 चाइनीज ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा इन ऐप्स को अपने फोन में रखना भी सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया है। इसके अलावा बता दें, पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कई जगह से साइबर अटैक होने जैसी खबरे सामने आई हैं। जिनको लेकर भारत को पड़ोसी देश पर ही शक है। इसके अलावा यह ऐप्स उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करते हुए उपयोगकर्ताओं के पर्सनल डाटा को एक्सेस कर रही है।

इन ऐप्स पर लगाया सरकार ने बेन :

बता दें, सरकार द्वारा जिन चाइनीज ऐप्स पर भारत में बेन लगाया है। उनमे निम्लिखित ऐप्स शामिल हैं। यानि कि, यदि अब कोई भी यूजर इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। हालांकि, जिनके फोन में यह ऐप पहले से मौजूद हैं, वह इनका इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन जिन फोन पर साइबर अटैक का खतरा बना रहेगा। बताते चलें, सरकार ने यह कदम व्यापारियों और नागरिक समाज के देशव्यापी आह्वान पर उठाया है।

बेन की गई 59 चीनी ऐप्स :

  1. TikTok

  2. Shareit

  3. Kwai

  4. UC Browser

  5. Baidu map

  6. Shein

  7. Clash of Kings

  8. DU battery saver

  9. Helo

  10. Likee

  11. YouCam makeup

  12. Mi Community

  13. CM Browers

  14. Virus Cleaner

  15. APUS Browser

  16. ROMWE

  17. Club Factory

  18. Newsdog

  19. Beutry Plus

  20. WeChat

  21. UC News

  22. QQ Mail

  23. Weibo

  24. Xender

  25. QQ Music

  26. QQ Newsfeed

  27. Bigo Live

  28. SelfieCity

  29. Mail Master

  30. Parallel Space

  31. Mi Video Call – Xiaomi

  32. WeSync

  33. ES File Explorer

  34. Viva Video — QU Video Inc

  35. Meitu

  36. Vigo Video

  37. New Video Status

  38. DU Recorder

  39. Vault- Hide

  40. Cache Cleaner DU App studio

  41. DU Cleaner

  42. DU Browser

  43. Hago Play With New Friends

  44. Cam Scanner

  45. Clean Master - Cheetah Mobile

  46. Wonder Camera

  47. Photo Wonder

  48. QQ Player

  49. We Meet

  50. Sweet Selfie

  51. Baidu Translate

  52. Vmate

  53. QQ International

  54. QQ Security Center

  55. QQ Launcher

  56. U Video

  57. V fly Status Video

  58. Mobile Legends

  59. DU Privacy

खतरनाक साबित हो सकती चीनी ऐप :

जानकारी के अनुसार, ये सभी चाइनीज ऐप्स ऐसी गतिविधियों पर काम करती हैं जो, भारत की संप्रभुता और अखंडता, सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com