OPPO Find N2 Flip भारत में लॉन्च
OPPO Find N2 Flip भारत में लॉन्च Social Media

OPPO ने Samsung को टक्कर देने लॉन्च किया फोल्डेबल फोन, दर्शन छोटे और फीचर बड़े

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने भी अपना फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें 5G सपोर्ट के साथ बेहद शानदार फीचर दिए हैं। चलिए इस फोन की डिटेल जानें...

OPPO Find N2 Flip launched : आज मार्केट में कई स्मार्टफोन कंपनियां मौजूद है, जो एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक से एक स्मार्टफोन की पेशकश करती रहती हैं। यह कंपनियां अब तक अपने फोन के फीचर्स और कीमत के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती आ रही थी। वहीँ, अब इन कंपनियों ने फोन के लुक और डिजाईन के मामले में भी एक दूसरे से मुकाबला करना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने अपना फोल्ड होने वाला फोन लॉन्च किया था। वहीँ, अब इसी तर्ज पर चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने भी अपना फोल्डेबल फोन OPPO Find N2 Flip भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें 5G सपोर्ट के साथ बेहद शानदार फीचर दिए हैं। चलिए इस फोन की डिटेल जानें...

OPPO Find N2 Flip भारत में किया गया लॉन्च

अगर आप भी डिफरेंट डिजाइन के फोन रखना पसंद करते हैं तो जान लें, OPPO ने यह फोन खास तौर पर अपने ऐसे ग्राहकों के लिए ही लॉन्च किया है। क्योंकि इस मोबाईल का डिजाईन नार्मल स्मार्टफोन की तुलना में बेहद हटके बनाया गया है। फोन को कुछ हटके बनाने के लिए इसमें दो डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन को स्टाइलिश बनाने के साथ ही इसमें बेहद खास और दमदार फीचर्स भी एड किए है।

OPPO Find N2 Flip का डिस्प्ले :

OPPO Find N2 Flip का डिस्प्ले ही इसका सबसे खास फीचर है जो इसे अन्य फोन से बिल्कुल अलग बनाता है। इन दो स्क्रीन में पहला प्राइमरी डिस्प्ले 6.8 इंच में फुल HD + 2520 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ मिलता है। जबकि फोन के फोल्ड होते ही आपको एक और छोटा 3.26 इंच का दूसरा डिस्प्ले दिखाई देगा। जो, 720 × 382 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाला है। ये दोनों ही डिस्प्ले एमोलेड पैनल के साथ दिए गए हैं। OPPO Find N2 Flip के प्राइमरी डिस्प्ले पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 240Hz टच सेंपलिंग रेट मिलता है। जबकि, सेकेंडरी डिस्प्ले पर 60Hz रिफ्रेश रेट व 120Hzटच सेंपलिंग रेट दिया गया है। इसकी मेन स्क्रीन की में 1600 निट्स ब्राइटनेस, 403PPI और 16.7M कलर जैसे फीचर्स​ दे रही हैं। जबकि, बाहर की तरफ दी गई स्क्रीन दूसरी स्क्रीन को भी 900निट्स ब्राइटनेस व 250PPI से लैस रखा गया है। फोन में प्रोटेक्शन के परपस से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। जो, डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Find N2 Flip के अन्य फीचर :

  • OPPO Find N2 Flip फोन में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो कलरओएस 13.0 के साथ आता है।

  • इसमें 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 4NM मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ चिपसेट दिया गया है।

  • फोन में आपको 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है। जो LPDDR5 RAM और UFS3.1 ROM तकनीक पर आधारित है।

  • OPPO ने इस फोन में 44W SUPERVOOC तकनीक से लैस 4,300mAh की दमदार बैटरी दी है।

Oppo Find N2 Flip की कीमत :

बताते चलें, फिलहाल Oppo ने Find N2 Flip ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में ही उतारा है। कंपनी ने इस फोन की ग्लोबली कीमत 849 यूरो (Gbp) रुपये तय की है। इस हिसाब से देखा जाए तो भारत में इसकी कीमत लगभग 84,300 रुपये होनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com